OnePlus Pad 3 हुआ 12GB रैम, 12,140mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन्स

OnePlus Pad 3 की बिल्ड क्वालिटी ऑल-मेटल यूनिबॉडी है। इसके बैक पर री-डिजाइन कैमरा और आठ स्पीकर (चार वूफर, चार ट्वीटर) दिए गए हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 5 जून 2025 13:59 IST
ख़ास बातें
  • इसमें 13.2" 3.4K डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite चिप और 12,140mA बैटरी है
  • OxygenOS 15 और Open Canvas जैसे AI फीचर्स से लैस
  • नए कीबोर्ड, Stylo 2 और ट्राई-फोल्ड केस जैसे एसेसरीज अलग से उपलब्ध

Photo Credit: OnePlus

OnePlus ने आज अपना नया फ्लैगशिप टैबलेट OnePlus Pad 3 लॉन्च कर दिया है। कंपनी के मुताबिक, यह डिवाइस 2025 के Android टैबलेट सेगमेंट को एकदम नए लेवल पर ले जाता है। OnePlus Pad 3 में 13.2-इंच 3.4K डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 12,140mAh बैटरी और OxygenOS 15 जैसे पावरफुल हार्डवेयर और स्मार्ट AI फीचर्स का कॉम्बिनेशन दिया गया है। टैबलेट का डिजाइन भी पहले से ज्यादा स्लीक और प्रीमियम है, जो सिर्फ 6mm से भी पतला है। 
 

OnePlus Pad 3 price in India, availability

फिलहाल OnePlus Pad 3 की भारत में कीमत को अनाउंस नहीं किया गया है, लेकिन OnePlus का कहना है कि आने वाले समय में इसकी देश में उपलब्धता की जानकारी शेयर की जाएगी। आज से वनप्लस टैबलेट अन्य ग्लोबल मार्केट में खरीदने के लिए उपलब्ध है। OnePlus Pad 3 को Storm Blue और Frosted Silver कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। 
Advertisement
 

OnePlus Pad 3 specifications

OnePlus Pad 3 की बिल्ड क्वालिटी ऑल-मेटल यूनिबॉडी है। इसके बैक पर री-डिजाइन कैमरा और आठ स्पीकर (चार वूफर, चार ट्वीटर) दिए गए हैं। टैबलेट 13.2 इंच के डिस्प्ले के साथ आता है, जो 3.4K रिजॉल्यूशन, 12-बिट कलर और 315 PPI पिक्सल डेंसिटी ऑफर करता है। इसका 7:5 आस्पेक्ट रेशियो मल्टीटास्किंग के लिए अच्छा साबित हो सकता है।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है, जिसे 12GB+256GB और 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट्स के साथ पेयर किया गया है। टैबलेट में एडवांस कूलिंग सिस्टम है जिसमें ग्रेफीन कॉम्पोजिट मटीरियल से बना वेपर चेंबर यूज किया गया है, जिससे हीटिंग कंट्रोल रहती है।
Advertisement

बैटरी इस टैबलेट का एक और बड़ा हाईलाइट है। इसमें 12,140mAh की बैटरी दी गई है, जो 6 घंटे तक AAA गेमिंग और 17 घंटे तक वीडियो प्लेबैक का दावा करती है। स्टैंडबाय मोड में टैबलेट 70 दिन तक ऑन रह सकता है। 80W SUPERVOOC चार्जिंग से सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग में 18% बैटरी मिलने का दावा किया गया है।

OnePlus Pad 3 में OxygenOS 15 प्री-इंस्टॉल्ड है, जिसमें AI Writer, AI Summarize, Circle to Search और Google Gemini जैसे टूल्स दिए गए हैं। इसमें Open Canvas फीचर को भी अपग्रेड किया गया है।
Advertisement

OnePlus Pad 3 के साथ आने वाले कीबोर्ड, स्टाइलस और केस भी काफी अपग्रेडेड हैं। नया कीबोर्ड अब बड़े कीकैप्स और AI शॉर्टकट बटन के साथ आता है, जो मैग्नेटिक कनेक्शन और 110–165 डिग्री एंगल सपोर्ट करता है। नया OnePlus Stylo 2 अब 16,000 प्रेशर लेवल को पहचानता है और स्क्रीन ऑफ होने पर भी सिंगल टैप से नोट्स पेज खोल सकता है। इसके अलावा, नया ट्राई-फोल्ड केस 20°, 44°, 60° और 72° के स्टेबल व्यूइंग एंगल्स सपोर्ट करता है और स्टाइलस को सेफली लॉक करने के लिए मैग्नेटिक बकल भी शामिल है। ये एसेसरीज अलग से खरीदने होंगे।


Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  6. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.