6 अक्टूबर को 4GB रैम, 64GB स्टोरेज के साथ Nokia T20 टैबलेट होगा लॉन्च!

रिटेल बॉक्स को लेकर अटकलें लगाई जा रही है कि यह कंपनी का आगामी Nokia T20 टैबलेट होगा, जो कि लम्बे वक्त से नोकिया और ब्रांड लाइसेंस HMD Global का पहला टैबलेट होगा। यह टैबलेट सबसे पहले जुलाई में सामने आया था।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 21 सितंबर 2021 15:00 IST
ख़ास बातें
  • Nokia टीज़र पोस्टर में दिखे गई फीचर फोन और स्मार्टफोन
  • लॉन्च इवेंट होंगे वर्चुअली आयोजित
  • Nokia T20 में मिल सकता है 10.36 इंच का डिस्प्ले
Nokia लाइसेंस HMD Global ने टीज़ करते हुए जानकारी दी है कि कंपनी अगले महीने नया प्रोडक्ट लॉन्च करने वाली है। कंपनी द्वारा साझा की गई तस्वीर में नए प्रोडक्ट का रिटेल बॉक्स देखा जा सकता है, बगल में रखे नोकिया प्रोडक्ट्स से बड़ा साइज़ होने से संभावान जताई जा सकती है कि यह नई प्रोडक्ट कैटेगरी हो सकती है। अटकलें है कि यह HMD Global का पहला नया Nokia T20 टैबलेट हो सकता है, जो कि पिछले कई महीनों से खबरों में बना हुआ है।

Nokia Mobile (@NokiaMobile) के ट्वीट के मुताबिक लॉन्च इवेंट 6 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा, जो कि वर्चुअली आयोजित होगा। Nokia द्वारा साझा की गई तस्वीर में Nokia 3310, Nokia 8110 4G, Nokia 6.2, Nokia X10 और Nokia XR20 फोन देखे जा सकते हैं। इन सब डिवाइस के पीछे एक सफेद रंक का रिटेल बॉक्स देखा जा सकता है, जो कि साइज़ में बाकि सभी डिवाइस से बड़ा है।
Advertisement
 
 

Nokia T20 price (expected)

रिटेल बॉक्स को लेकर अटकलें लगाई जा रही है कि यह कंपनी का आगामी Nokia T20 टैबलेट होगा, जो कि लम्बे वक्त से नोकिया और ब्रांड लाइसेंस HMD Global का पहला टैबलेट होगा। यह टैबलेट सबसे पहले जुलाई में सामने आया था, जिसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन यूके रिटेलर के माध्यम से ऑनलाइन लीक हुए थे। नोकिया टी20 टैबलेट की कीमत Wi-Fi only वेरिएंट के लिए GBP 185 (roughly Rs. 18,600) हो सकती है, जबकि  Wi-Fi + Cellular वेरिएंट की कीमत GBP 202 (लगभग 20,300 रुपये) होगी।
 

Nokia T20 specifications (expected)

इस टैबलेट में 10.36 इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मौजूद होगा। रिटेल लिस्टिंग के जरिए संकेत मिले हैं कि नोकिया टी20 टैबलेट में ब्लू कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे। हालांकि, अब-तक HMD Global और Nokia ने इस टैबलेट को लेकर किसी प्रकार की आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

आपको बता दें, दो टैबलेट मॉडल नंबर TA-1392 और TA-1397 के साथ रशियन सर्टिफिकेशन साइट पर जून में स्पॉट किए गए थे। माना जा रहा है कि यह नोकिया टी20 टैबलेट्स के दो वेरिेंट्स हो सकते हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, Nokia T20 Tablet, HMD Global
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.