Moto Pad 70 Groove जल्द होगा भारत में लॉन्च, 10,200mAh की बैटरी

Moto Pad 70 Groove में 10,200 mAh की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी सिंगल चार्ज में 15 घंटे तक वीडियो प्लेबैक उपलब्ध करा सकती है De

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 20 जुलाई 2026 23:34 IST
ख़ास बातें
  • Moto Pad 70 Groove में 12.1 इंच 2.5K डिस्प्ले होगा
  • इस टैबलेट में नौ स्पीकर वाला JBL ऑडियो सिस्टम दिया गया है
  • Moto Pad 70 Groove में 10,200 mAh की बैटरी होगी

इस टैबलेट में 12.1 इंच 2.5K डिस्प्ले होगा

बड़ी डिवाइसेज कंपनियों में शामिल Motorola का नया टैबलेट जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा।  Moto Pad 70 Groove में 12.1 इंच डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इस टैबलेट में 10,200 mAh की बैटरी दी जाएगी। इसमें नौ स्पीकर वाला JBL ऑडियो सिस्टम होगा। भारत में पिछले महीने Moto Pad 70 को लॉन्च किया गया था। 

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर Moto Pad 70 Groove के लिए एक अलग माइक्रोसाइट बनाई गई है। देश में इस टैबलेट को 31 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। इसके रियर पैनल के सेंटर में JBL ब्रांडिंग के साथ सर्कुलर मेश ग्रिल है। इसमें बिल्ट-इन सर्कुलर फोल्ड-आउट स्टैंड है जो पोट्रेट, लैंडस्केप, स्टैंड, हैंगिंग और थिएटर मोड्स को सपोर्ट करता है। इस टैबलेट के रियर पैनल पर वॉल्यूम बटन दिए गए हैं। Moto Pad 70 Groove में 12.1 इंच 2.5K डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, Dolby Vision के लिए सपोर्ट और 800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। 

मोटोरोला ने बताया है कि इस टैबलेट में नौ स्पीकर वाला JBL ऑडियो सिस्टम दिया गया है, जिसमें चार ट्वीटर्स, तीन वूफर्स और दो पैसिव रेडिएटर्स शामिल हैं। इसके साथ 43 cc एकॉस्टिक चैंबर, Dolby Atmos ट्यूनिंग, Hi-Res Audio Wireless सर्टिफिकेशन मिलता है। कंपनी का दावा है कि इस टैबलेट का ऑडियो सिस्टम 48 W तक स्टीरियो आउट देता है। Moto Pad 70 Groove में 10,200 mAh की बैटरी होगी। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी सिंगल चार्ज में 15 घंटे तक वीडियो प्लेबैक उपलब्ध करा सकती है। इस टैबलेट के सॉफ्टवेयर, कैमरा और चिपसेट के बारे में लॉन्च से पहले जानकारी दी जा सकती है। 

देश में पिछले महीने लॉन्च किए गए Moto Pad 70 Pro में 13 इंच 3.5K (3,504 × 2,190 पिक्सल्स) LCD टचस्क्रीन 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। यह Android 16 पर बेस्ड Hello UI पर चलता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर Snapdragon 8s Gen 4 दिया गया है। Moto Pad 70 Pro के रियर में 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस टैबलेट की स्टोरोज को माइक्रोSD कार्ड के जरिए 2 TB तक बढ़ाया जा सकता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme C100x vs Redmi 15A 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G: जानें कौन सा है बेस्ट?
  2. भारतीय मार्केट में Google ला रहा है बिना स्क्रीन वाला फिटनेस ट्रैकर, लॉन्च से पहले Amazon पर हुआ लिस्ट
  3. ₹26000 सस्ता मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone, ये है पूरी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट  
  2. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
  3. स्टूडेंट्स Samsung के इस ऑफर से न चूकें! प्रीमियम फोन, लैपटॉप और AI डिवाइसेज सस्ते में लेने का मौका
  4. Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक!
  5. 6500mAh बैटरी वाले Tecno Camon 50 Ultra 5G की सेल हुई लाइव, ऑफर में ₹3 हजार का डिस्काउंट
  6. फोन के बाद अब Credit Card भी बेच रहा Samsung, शॉपिंग पर कैशबैक और बड़े रिवॉर्ड्स! रजिस्ट्रेशन शुरू
  7. भारतीय मार्केट में Google ला रहा है बिना स्क्रीन वाला फिटनेस ट्रैकर, लॉन्च से पहले Amazon पर हुआ लिस्ट
  8. Redmi Note 17 कब होगा भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा
  9. ₹7 हजार से कम में 200 इंच स्क्रीन पर देखें सिनेमा! XElectron ने भारत में लॉन्च किया नया प्रोजेक्टर
  10. GATE 2027 की ऑफिशियल वेबसाइट लॉन्च, परीक्षा से लेकर सिलेबस में बदलाव तक मिलेगी सभी जानकारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.