सर्फेस प्रो 4 पर एक्सचेंज ऑफर के तहत भारी छूट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 21 जुलाई 2016 18:24 IST
माइक्रोसॉफ्ट इंडिया और अमेज़न डॉट इन ने आज सर्फेस प्रो 4 वेरिएंट पर एक विशेष ऑफर देने का ऐलान किया है। इस ऑफर के तहत, ग्राहक सर्फेस प्रो 4 कोर एम को अपने पुराने लैपटॉप या टैबलेट1 के तहत सिर्फ 58,890 रुपये में खरीद सकते हैं। यह ऑफर सीमित समय के लिए दिया जा रहा है।

इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए, ग्राहकों को अमेज़नडॉटइन से माइक्रोसॉफ्ट सर्फेस प्रो 4 कोर एम खरीदना होगा और ऑर्डर आईडी डालनी होगी। इसके बाद पार्टनर वेबसाइट (रीग्लोब) पर जाकर एक्सचेंज करने वाले डिवाइस की जानकारी देनी होगी। एक बार जानकारी के वेरिफाई होने के बाद ग्राहकों को रीग्लोब के आकलन के हिसाब से अपने पुराने डिवाइस की एक्सचेंज वेल्यू का नोटिफिकेशन आजाएगा। इसके अलावा उन्हें 20,000 रुपये का अतिरिक्त कैश बोनस भी मिलेगा।
Advertisement

यह टैबलेट 2013 में लॉन्च किए गए लोकप्रिय टैबलेट सर्फेस प्रो 3 का अपग्रेडेड वर्ज़न है। सर्फेस प्रो 4 को पिछले साल अक्टूबर महीने में पेश किया गया था। यह बेहद ही शानदार स्पेसिफिकेशन वाला डिवाइस है।

भारत में कंपनी ने सर्फेस प्रो 4 के तीन वेरिएंट जनवरी में पेश किए-
Advertisement

1. कोर आई5/ 4 जीबी का रैम/ 128 जीबी स्टोरेज (कीमत 89,990 रुपये)
Advertisement
2. कोर आई5/ 8 जीबी का रैम/ 256 जीबी स्टोरेज (कीमत 1,20,990 रुपये)
3. कोर आई7/ 8 जीबी का रैम/ 256 जीबी स्टोरेज (कीमत 1,44,990 रुपये)

याद दिला दें कि माइक्रोसॉफ्ट सर्फेस प्रो 4 टैबलेट 12.3 इंच के (2736x1824 पिक्सल) पिक्सलटच डिस्प्ले के साथ आता है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 का प्रोटेक्शन मौजूद है। कंपनी का कहना है कि इसकी मोटाई मात्र 0.4 मिलीमीटर है। एक नए स्टायलस को भी लॉन्च किया गया है। कंपनी इसे सर्फेस पेन बुला रही है और यह एक इरेज़र के साथ आएगा। नया सर्फेस पेन प्रेशर के 1,024 प्वाइंट को डिटेक्ट कर सकता है। सर्फेस पेन कोर्टाना इंटिग्रेशन के साथ आएगा।
Advertisement
 

सर्फेस प्रो 4 टैबलेट इंटेल के छठे जेनरेशन के कोर प्रोसेसर के कई विकल्प के साथ आएगा। इनमें कोर एम3, कोर आई5 और कोर आई7 शामिल हैं।  इन कंफ्यूग्रेशन के साथ क्रमशः इंटेल एचडी ग्राफिक्स 515, इंटेल एचडी ग्राफिक्स  520 और इंटेल आइरिस ग्राफिक्स मौजूद होगा।
Advertisement

डिवाइस यूएसबी 3.0 पोर्ट, इथरनेट पोर्ट और एक फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आएगा। इसमें दो 4के मिनी डिस्प्ले पोर्ट भी होंगे। कंपनी ने बताया कि सर्फेस प्रो 4 की बैटरी 9 घंटे तक चल सकती है। इसका रियर कैमरा 8 मेगापिक्सल का है और फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Microsoft, Microsofr Surface Pro 4, Surface pro 4 tablet

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
  2. एंड्रॉयड फोन पर गलती से डिलीट हो गई फोटो तो कैसे करें रिकवर, जानें पूरा तरीका
  3. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  4. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  5. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  6. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  7. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  8. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  9. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  10. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.