Lenovo Tab M11 में हो सकता है 11 इंच LCD डिस्प्ले,  MediaTek Helio G88 SoC

इसमें 11 इंच LCD डिस्प्ले 1,920 x 1,200 पिक्सल के रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है। इसे दो कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 28 सितंबर 2023 23:06 IST
ख़ास बातें
  • इसे दो कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है
  • इसमें RAM के तीन विकल्प मिल सकते हैं
  • इस टैबलेट में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G88 SoC हो सकता है

इस टैबलेट में 128 GB की स्टोरेज हो सकती है

चाइनीज डिवाइसेज मेकर Lenovo का Tab M11 जल्द लॉन्च हो सकता है। यह Tab M10 की जगह लेगा। कंपनी के Tab M11 में कुछ सुधार किए जा सकते हैं। इसमें 11 इंच LCD डिस्प्ले 1,920 x 1,200 पिक्सल के रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है। इसे दो कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। 

Windows Report की एक रिपोर्ट के अनुसार, Lenovo Tab M11 को Luna Grey and Seafoam Green कलर्स में पेश किया जा सकता है। इसके लीक हुए डिजाइन में एक पेन और फोलियो केस भी दिख रहा है। हालांकि, ये आइटम्स इस टैबलेट के साथ मिलना मुश्किल है और इन्हें अलग से खरीदने पड़ सकता है। इसके बैक पैनल पर रेक्टैंगुलर कैमरा मॉड्यूल के अंदर सिंगल रियर कैमरा और LED फ्लैश हो सकता है। इसमें लेनोवो के लोगो के साथ Dolby Atmos की ब्रांडिंग भी दिख रही है। इस टैबलेट में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G88 SoC और RAM के तीन विकल्प मिल सकते हैं। 

Lenovo Tab M11 में 128 GB की स्टोरेज हो सकती है जिसे माइक्रोSD कार्ड के जरिए 1 TB तक बढ़ाया जा सकेगा। इसकी बैटरी 5V/2A चार्जिंग एडैप्टर के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इसका भार 466 ग्राम हो सकता है। इस सप्ताह की शुरुआत में चीन की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Huawei ने नया MatePad Pro 13.2 टैबलेट लॉन्च किया था। कंपनी का दावा है कि यह फ्लेक्सिबल OLED पैनल वाला दुनिया का पहला टैबलेट है। इसकी स्क्रीन का रिजॉल्यूशन 2,880 x 1,920 पिक्सल का है। यह 1,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 3:2 की आस्पेक्ट रेशो के साथ है। 

इसके फ्रंट में ऐज-टु-ऐज स्क्रीन डिजाइन, जबकि रियर में स्लीक डिजाइन के साथ सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। Huawei MatePad Pro 13.2 में हुड के नीचे Kirin 9000s है। यह चिपसेट कंपनी की फ्लैगशिप Mate 60 स्मार्टफोन सीरीज में भी इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ 16 GB का RAM और 1 TB की इंटरनल स्टोरेज है। कंपनी ने इस टैबलेट में कूलिंग मैकेनिज्म को बेहतर रखने पर जोर दिया है। इसमें हीट डिसिपेशन और VC लिक्विड कूलिंग के लिए 52000m㎡ का ग्रेफाइट है। इसकी 10,100 mAh की दमदार बैटरी 88 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसे 40 मिनटों में 85 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। इसे फुल चार्ज करने में 65 मिनट लगते हैं। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

10.61 इंच

प्रोसेसर

Snapdragon 695 5G SoC

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

1200x2000 पिक्सल

रैम

6 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

स्टोरेज

128 जीबी

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

7700 एमएएच
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. IND vs ENG T20 World Cup 2026 सेमीफाइनल आज, जानिए कब और कहां देखें LIVE
  2. Honor 600 Lite का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 6,520mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Nothing Phone 4a और Nothing Phone 4a Pro हुए भारत में लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Infinix Note 60 Ultra, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp में थीम, नए आइकन और एक्सक्लूसिव स्टिकर्स के लिए देने होंगे पैसे? जल्द आएगा Plus सब्सक्रिप्शन!
  2. Nothing Phone 4a और Nothing Phone 4a Pro हुए भारत में लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Honor 600 Lite का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 6,520mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. IND vs ENG T20 World Cup 2026 सेमीफाइनल आज, जानिए कब और कहां देखें LIVE
  5. Google पर डॉक्टर का नंबर खोजने से उड़ गए 18 लाख! साइबर फ्रॉड का नया तरीका
  6. 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Infinix Note 60 Ultra, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Realme Narzo Power 5G भारत में लॉन्च: 10,001mAh बैटरी वाले फोन की सेल शुरू, जानें कीमत और ऑफर्स
  8. 7,500mAh बैटरी, 100W वायर्ड और 50W वायरेलस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा OnePlus 15T, जल्द होगा लॉन्च!
  9. A18 Pro चिप और 16 घंटे बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ Apple का 'किफायती' MacBook Neo, जानें कीमत
  10. Nothing Phone 3 vs Google Pixel 9 Pro: कैमरा, फीचर्स और कीमत की तुलना, जानें कौन है बेस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.