iPad Pro (2024) पावरफुल M4 चिप और अल्ट्रा रेटिना XDR OLED स्क्रीन के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत

iPad Pro (2024) Apple की M4 चिप पर काम करता और 2TB तक स्टोरेज प्रदान करता है। नया आईपैड iPadOS 17 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है।

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, Edited by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 7 मई 2024 20:17 IST
ख़ास बातें
  • iPad Pro (2024) मॉडल में 11-इंच और 13-इंच डिस्प्ले ऑप्शन मिलते हैं
  • दोनों मॉडलों में 120Hz (प्रोमोशन) रिफ्रेश रेट और ट्रू टोन सपोर्ट है
  • फ्रंट में सेंटर स्टेज सपोर्ट के साथ 12MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा मिलता है
Apple ने मंगलवार को कंपनी के लेटेस्ट फ्लैगशिप टैबलेट के रूप में iPad Pro (2024) को पेश किया। नया iPad Pro 'टेंडेम ओएलईडी' स्क्रीन से लैस है, जो कंपनी की ओर से बिल्कुल नई डिस्प्ले टेक्नोलॉजी है। पिछली पीढ़ी का 'Pro' मॉडल दो साल पहले मिनी-एलईडी तकनीक के साथ आया था। iPad Pro (2024) 11-इंच और 13-इंच डिस्प्ले ऑप्शन में उपलब्ध है, जिसमें कंपनी के 2022 मॉडल की तुलना में पतले बेजल्स हैं। यह Apple की M4 चिप पर काम करता और 2TB तक स्टोरेज प्रदान करता है। नया आईपैड iPadOS 17 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है।
 

भारत में iPad Pro (2024) की कीमत, उपलब्धता

भारत में iPad Pro (2024) के 11-इंच स्क्रीन और वाई-फाई कनेक्टिविटी वाले बेस मॉडल की कीमत 99,900 रुपये है, जबकि वाई-फाई + सेल्युलर वेरिएंट के बेस मॉडल की कीमत 1,19,900 रुपये है। इस बीच, iPad Pro (2024) के 13-इंच मॉडल के वाई-फाई और वाई-फाई + सेल्युलर वरिएंट्स के बेस मॉडल्स की कीमत क्रमश: 1,29,900 रुपये और 1,49,900 रुपये है। नया iPad Pro 256GB, 512GB, 1TB और 2TB स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध है। दोनों स्क्रीन साइज सिल्वर और स्पेस ब्लैक कलर ऑप्शन में लॉन्च किए गए हैं।
 

iPad Pro (2024) के स्पेसिफिकेशन्स

इस साल, Apple ने iPad Pro (2024) को अपनी M4 चिप से लैस किया है, जिससे यह कंपनी द्वारा अब तक लॉन्च किया गया सबसे पावरफुल टैबलेट बन गया है। कंपनी का कहना है कि एडवांस चिप आधी पावर का इस्तेमाल करके iPad Pro (2022) मॉडल में इस्तेमाल की गई M2 चिप के समान परफॉर्म कर सकता है। Apple का यह भी कहना है कि लेटेस्ट iPad Pro मॉडल पर ऑन-डिवाइस AI फंक्शन के लिए न्यूरल इंजन में सुधार किया गया है।

iPad Pro (2024) मॉडल में 11-इंच और 13-इंच डिस्प्ले हैं। दोनों मॉडलों में 120Hz (प्रोमोशन) रिफ्रेश रेट, ट्रू टोन सपोर्ट और P3 वाइड कलर गैमट कवरेज के साथ Apple की नई टेंडेम OLED स्क्रीन हैं। इसके फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा है, जो सेंटर स्टेज सपोर्ट के साथ आता है। पीछे की तरफ, iPad Pro में 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 10-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा है, साथ ही एक LiDAR स्कैनर भी है।
Advertisement

आईपैड प्रो (2024) मॉडल पर कनेक्टिविटी ऑप्शन में थंडरबोल्ट 4/यूएसबी 4 सपोर्ट के साथ वाई-फाई 6e, ब्लूटूथ 5.3 और चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट (20W पर) शामिल हैं। अमेरिका में, नया iPad Pro Sub-6 और mmWave 5G कनेक्टिविटी दोनों को सपोर्ट करेगा, जबकि डिवाइस अन्य क्षेत्रों में Sub-6 5G नेटवर्क के लिए सपोर्ट पेश करेगा। यह बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए फेस आईडी सपोर्ट करता है। आईपैड प्रो (2024) का माप 249.7x177.5x5.3 mm (11 इंच) और 281.6x215.5x55.1 mm (13 इंच) है और इसका वजन 466 ग्राम (11 इंच) और 582 ग्राम (13 इंच) तक है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Oppo के 5 फोन पर मिलेगी बड़ी Deals, कीमत ₹14,999 से शुरू
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  3. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  2. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  3. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  4. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  5. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  6. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  7. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  8. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  9. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  10. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.