Apple iPad Pro (2018) भारत में 16 नवंबर को होगा लॉन्च, जानें कीमत और लॉन्च ऑफर्स

भारत में Apple iPad Pro (2018) की लॉन्च तारीख से पर्दा उठ गया है। ऐप्पल के नए आईपैड की प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू हो चुकी है, साथ ही लॉन्च ऑफर्स का भी पता चल गया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 13 नवंबर 2018 14:39 IST
ख़ास बातें
  • 16 नवंबर से शुरू होगी iPad Pro (2018) की बिक्री
  • पिछले महीने लॉन्च हुए iPad Pro (2018) के दोनों मॉडल
  • 10,990 रुपये है Apple Pencil की कीमत

Apple iPad Pro (2018) भारत में 16 नवंबर को होगा लॉन्च

भारत में Apple iPad Pro (2018) की लॉन्च तारीख से पर्दा उठ गया है। भारत में दो ऐप्पल प्रीमियम रिसेलर से यह जानकारी सामने आई है कि आईपैड प्रो (2018) को 16 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च के बाद ठीक उसी दिन से iPad Pro (2018) की बिक्री भी शुरू होगी। ऐप्पल के नए आईपैड की प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू हो चुकी है, साथ ही लॉन्च ऑफर्स का भी पता चला है। याद करा दें कि पिछले महीने 31 अक्टूबर को न्यूयॉर्क में आयोजित इवेंट के दौरान 11 इंच और 12.9 इंच मॉडल को लॉन्च किया गया था। लॉन्च इवेंट के बाद कंपनी ने iPad Pro (2018) के दोनों ही मॉडल की शुरुआती कीमत से पर्दा उठा दिया था।
 

iPad Pro (2018) की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर्स

iPad Pro का 11 इंच और 12.9 इंच मॉडल 64 जीबी, 256 जीबी, 512 जीबी और 1टीबी वेरिएंट में उपलब्ध होंगे। भारत में 11 इंच के शुरुआती वेरिएंट का दाम 71,900 रुपये। वहीं, 12.9 इंच मॉडल का शुरुआती वेरिएंट 89,900 रुपये में बेचा जाएगा। सेकेंड जेनरेशन Apple Pencil की कीमत 10,990 रुपये है। ऐप्पल के दो प्रीमियम रिसेलर Maple Store और Unicorn Store पर प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू हो गई है। अब बात लॉन्च ऑफर की। बजाज फिनसर्व पर बिना ब्याज वाली ईएमआई के अलावा सिटी और एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत कैशबैक (ईएमआई) मिलेगा।

सबसे पहले बात वाईफाई वेरिएंट की। 11 इंच वाले 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 71,900 रुपये और 12.9 इंच वेरिएंट को 89,900 रुपये में मिलेगा। 256 जीबी मॉडल (11 इंच) 85,900 रुपये तो वहीं 12.9 इंच मॉडल 1,03,900 रुपये में बेचा जाएगा। 11 इंच और 12.9 इंच वेरिएंट का 512 जीबी वेरिएंट क्रमश: 1,03,990 रुपये और 1,21,900 रुपये में मिलेगा। 11 इंच और 12.9 इंच वेरिएंट का 1 टीबी वेरिएंट क्रमश: 1,39,900 रुपये और 1,57,900 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

अब बात वाईफाई और सेल्युलर एडिशन की। 11 इंच और 12.9 इंच वेरिएंट का 64 जीबी वेरिएंट क्रमश: 85,900 रुपये और 1,03,900 रुपये में मिलेगा। 11 इंच और 12.9 इंच वेरिएंट का 256 जीबी वेरिएंट क्रमश: 99,900 रुपये और 1,17,900 रुपये में बेचा जाएगा। 11 इंच और 12.9 इंच वेरिएंट का 512 जीबी वेरिएंट क्रमश: 1,17,900 रुपये और 1,35,900 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। 11 इंच और 12.9 इंच वेरिएंट का 1 टीबी वेरिएंट क्रमश: 1,53,900 रुपये और 1,71,900 रुपये में बेचा जाएगा।
Advertisement
 

iPad Pro (2018) स्पेसिफिकेशन

नए iPad Pro में 11 इंच और 12.9 इंच के एलसीडी प्रोमोशन लिक्विड रेटिना डिस्प्ले होंगे। ये भी पिक्सल मास्किंग टेक्नोलॉजी से लैस होंगे जिसकी झलक हमें iPhone XR में देखने को मिली है। दोनों ही मॉडल की मोटाई 5.9 मिलीमीटर है। नए ऐप्पल iPad Pro (2018) कंपनी के लेटेस्ट इन-हाउस ऐप्पल ए12एक्स बायोनिक 7एनएम प्रोससर के साथ आते हैं। नए आईपैड प्रो में 1 टीबी तक की इनबिल्ट स्टोरेज की सुविधा है। पहली बार है कि जब किसी आईपैड में न्यूरल इंजन सपोर्ट है।

Face ID भी ऐप्पल की आईपैड प्रो सीरीज़ का हिस्सा है। फेस आईडी ट्रूडेप्थ कैमरा के दम पर काम करता है। फेस आईडी एनिमोजी और मैमोजी के लिए सपोर्ट लाता है। यह पोर्ट्रेट के साथ लैंडस्केप मोड में काम करता है। iPad Pro 2018 मॉडल में iPhone X जैसे गैस्चर नेविगेशन है। यह पहला आईओएस डिवाइस है जिसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। इसके अतिरिक्त आईपैड प्रो पावर बैंक का काम भी कर सकता है। नए आईपैड में 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक की छुट्टी कर दी गई है। डिवाइस में ट्रू टोन एलईडी फ्लैश के साथ 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर है। नए आईपैड प्रो से यूज़र 4K वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। इस प्रीमियम टैबलेट के बारे में 10 घंटे की बैटरी लाइफ का दावा है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great performance
  • Brilliant display
  • Superb battery life
  • Face ID is a useful addition
  • Bad
  • iOS is not evolving fast enough
  • Buggy/ limited support for external devices
  • Expensive overall package
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

12.90 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए12एक्स बायोनिक

फ्रंट कैमरा

7-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2048x2732 पिक्सल

रैम

6 जीबी

ओएस

आईओएस 12

स्टोरेज

64 जीबी

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great performance
  • Brilliant display
  • Superb battery life
  • Face ID is a useful addition
  • Bad
  • iOS is not evolving fast enough
  • Buggy/ limited support for external devices
  • Expensive overall package
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

12.90 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए12एक्स बायोनिक

फ्रंट कैमरा

7-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2048x2732 पिक्सल

रैम

6 जीबी

ओएस

आईओएस 12

स्टोरेज

64 जीबी

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

11.00 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए12एक्स बायोनिक

फ्रंट कैमरा

7-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

1668x2388 पिक्सल

ओएस

आईओएस 12

स्टोरेज

64 जीबी

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

11.00 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए12एक्स बायोनिक

फ्रंट कैमरा

7-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

1668x2388 पिक्सल

ओएस

आईओएस 12

स्टोरेज

64 जीबी

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  3. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  6. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  7. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  10. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.