iBall लाया Slide Cuddle A4 वॉयस कॉलिंग टैबलेट, कीमत 9,699 रुपये

iBall लाया Slide Cuddle A4 वॉयस कॉलिंग टैबलेट, कीमत 9,699 रुपये
विज्ञापन
आईबॉल (iBall) ने नया स्लाइड (Slide) टैबलेट स्लाइड कडल ए4 (Slide Cuddle A4) भारत में लॉन्च किया है। इसकी कीमत 9,699 रुपये रखी गई है। कंपनी ने जानकारी दी है कि यह टैबलेट मार्केट में उपलब्ध है।

इस टैबलेट की खासियत है कि यह डुअल सिम सपोर्ट के साथ तो आता ही है और इसमें वॉयस कॉलिंग फीचर भी है। इसमें सिम के जरिए 3G सपोर्ट भी उपलब्ध है। आईबॉल स्लाइड कडल ए4 (iBall Slide Cuddle A4) टैबलेट एक और खूबी यह है कि इसमें 2GB का रैम (RAM) है। कंपनी का कहना है कि यह टैबलेट मल्टी-लैंग्वेज कीबोर्ड के साथ आता है। इसमें 21 क्षेत्रीय भाषाओं को पढ़ने और लिखने के लिए भी सपोर्ट मौजूद है।

डिवाइस में 6.95 इंच का डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन है 1024x600 pixels। यह एंड्रॉयड 4.4 किटकैट (Android 4.4 KitKat) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। Slide Cuddle A4 टैबलेट 1.7GHz octa-core प्रोसेसर के साथ आएगा। डिवाइस की इनबिल्ट स्टोरेज 16GB है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32GB तक बढ़ाया जा सकता है।

टैबलेट में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और साथ में 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। कनेक्टिविटी फीचर की बात करें, तो यह 3G के अलावा वाई-फाई 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ 4.0, GPRS/ EDGE और GPS सपोर्ट के साथ आता है। इसमें 2800mAh की बैटरी है।

iBall Slide Cuddle A4 के लॉन्च पर कंपनी के डायरेक्टर संदीप पारसरामपुरिया ने कहा," बढ़ती जरूरतों के बीच अब यूज़र स्मार्टफोन के अलावा टैबलेट में भी 2GB का RAM चाहते हैं। iBall Slide Cuddle A4 में 2GB का RAM और 16GB का स्टोरेज है। शानदार स्पेसिफिकेशन वाले इस टैबलेट को इस्तेमाल करने का अनुभव भी पावरफुल रहेगा।''
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की समर सेल में OnePlus, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के टैबलेट्स पर 40 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  2. 400 लीटर क्षमता वाला फ्रिज Xiaomi ने किया लॉन्च, 1 घंटे में ऑटोमेटिक ही बनाता है बर्फ! जानें कीमत
  3. अंतरिक्ष में होने वाली है टक्कर! चांद से टकराएगा 8700 किमी प्रतिघंटा रफ्तार वाला रॉकेट का हिस्सा
  4. 70 फीट चौड़ा एस्टरॉयड आज पहुंच रहा धरती के पास! तबाही का खतरा?
  5. iQOO 15T आ रहा 200MP मेन कैमरा, 8000mAh बैटरी, धांसू फोटोग्राफी, गेमिंग फीचर्स के साथ, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
  6. यह लैपटॉप नहीं, पावरबैंक है! Krafted Edge, लैपटॉप चार्जिंग के लिए 20,000mAh का 65W पावरबैंक, जानें सबकुछ
  7. Ola की इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, बैटरी मैन्युफैक्चरिंग में 2,000 करोड़ रुपये लगाने की तैयारी
  8. Honor Win Turbo जल्द होगा लॉन्च, मेटल का होगा फ्रेम 
  9. Samsung Galaxy M47 हुआ गीकबेंच पर लिस्ट, 8GB रैम, Snapdragon चिप का खुलासा
  10. 25 हजार सस्ता मिल रहा OnePlus का 4 कैमरों वाला फोन! धांसू डिस्काउंट ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »