Huawei MediaPad T5 WiFi टैबलेट की बिक्री शुरू, 3,990 रुपये का ब्लूटूथ ईयरफोन मुफ्त

Huawei MediaPad T5 WiFi Edition में ऑक्टा-कोर हाईसिलिकॉन किरिन 659 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी तक रैम और टैबलेट में जान फूंकने के लिए 5,100 एमएएच की बैटरी मिलेगी।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 20 मई 2020 17:42 IST
ख़ास बातें
  • 3 जीबी रैम और ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस आता है MediaPad T5 टैबलेट
  • केवल वाईफाई पर चलता है मीडियापैड टी5 वाईफाई एडिशन टैबलेट
  • अमेज़न पर टैबलेट की खरीद मुफ्त मिल रहा है 3,990 रुपये का ब्लूटूथ ईयरफोन

Huawei MediaPad T5 WiFi Edition की भारत में कीमत 12,999 रुपये है

Huawei MediaPad T5 टैबलेट वाईफाई वेरिएंट अब भारत में Amazon के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। मीडियापैड टी5 को मूल रूप से एलटीई कनेक्टिविटी के साथ जुलाई 2019 में भारत में लॉन्च किया गया था और अब इसका वाई-फाई वेरिएंट ई-कॉमर्स वेबसाइट के जरिए बेचा जाएगा। हुवावे मीडियापैड टी5 टैबलेट वाईफाई वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन MediaPad T5 LTE वेरिएंट के समान है, केवल इसमें एलटीई कनेक्टिविटी सपोर्ट नहीं होगा। यह 10.1 इंच के फुल-एचडी डिस्प्ले और ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ आता है और केवल एक रैम और स्टोरेज विकल्प में अमेज़न पर लिस्ट किया गया है।
 

Huawei MediaPad T5 Tablet WiFi Edition price in India, offers

हुवावे मीडियापैड टी5 वाईफाई वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आता है और इसकी भारत में कीमत 12,999 रुपये है। यह टैबलेट एक्सक्लूसिव तौर पर Amazon India पर बेचा जाएगा। यह केवल ब्लैक रंग में आता है। Huawei ने अपनी प्रेस रिलीज़ में कहा है कि ग्राहक इस टैबलेट को छह महीने की नो कॉस्ट ईएमआई के साथ खरीद सकते हैं। इसके अलावा ग्राहकों को MediaPad T5 WiFi Edition टैबलेट वाईफाई वेरिएंट के साथ मुफ्त में 3,990 रुपये कीमत का Huawei AM61 ब्लूटूथ ईयरफोन भी मिलेगा। मीडियापैड टी5 वाईफाई और मीडियापैड टी5 वाईफाई + वायरलेस हेडसेट दोनों तरह की लिस्टिंग अमेज़न पर मौजूद हैं।

Amazon इस टैबलेट की खरीद पर कुछ ऑफर भी दे रहा है, जिनमें चुनिंदा कार्ड्स पर नो कॉस्ट ईएमआई और प्राइम मेंबर्स के लिए Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड के साथ फ्लैट 5 प्रतिशत कैशबैक भी शामिल है। नॉन-प्राइम सदस्यों को 3 प्रतिशत कैशबैक मिल सकता है।

देश में स्मार्टफोन और टैबलेट जैसे गैर-आवश्यक सामानों की डिलीवरी को अब ग्रीन और ऑरेंज के साथ ही रेड ज़ोन में भी शुरू कर दिया गया है। हालांकि कंटेनमेंट ज़ोन वाले अभी भी केवल आवश्यक सामान को ऑर्डर कर सकते हैं।
Advertisement
 

Huawei MediaPad T5 Tabletb WiFi Edition specifications

हुवावे मीडियापैड टी5 वाईफाई एडिशन टैबलेट एंड्रॉयड 8.0 पर आधारित ईएमयूआई 8.0 पर चलता है। इसमें 10.1 इंच का फुल-एचडी (1920x1200 पिक्सल) डिस्प्ले है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 16:10। MediaPad T5 WiFi Edition में ऑक्टा-कोर हाईसिलिकॉन किरिन 659 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी तक रैम और टैबलेट में जान फूंकने के लिए 5,100 एमएएच की बैटरी मिलेगी।


अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो MediaPad T5 WiFi में डुअल स्टीरियो स्पीकर्स, 5 मेगापिक्सल का ऑटो-फोकस रियर कैमरा जिसका अपर्चर एफ/ 2.4 है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 2 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी के लिए आपको वाई-फाई 802.11एसी, जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट मिलेगा। टैबलेट की लंबाई-चौड़ाई 243x164x7.8 मिलीमीटर और वजन 460 ग्राम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  2. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  3. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  4. Karbonn फिर से कर रहा भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एंट्री, Gen-Z यूजर्स को करेगा टार्गेट, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  2. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  4. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  7. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  8. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  9. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  10. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.