हुवावे मीडियापैड टी2 10.0 प्रो लॉन्च, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 616 प्रोसेसर से है लैस

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 12 अप्रैल 2016 12:34 IST
हुवावे ने नया मीडियापैड-सीरीज टैबलेट मीडियापैड टी2 10.0 प्रो पेश कर दिया है। टैबलेट को कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। फिलहाल टैबलेट की कीमत और उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है। चीनी कंपनी द्वारा हुवावे मीडियापैड टी2 10.0 प्रो टैबलेट को जल्द ही बाजार में उपलब्ध कराने की उम्मीद है।

हुवावे द्वारा मीडियापैड टी2 10.0 प्रो टैबलेट की कीमत इसी साल सीईएस में लॉन्च किये गए टैबलेट मीडियापैड एम2 10.0 के आसपास रखने की उम्मीद है। हुवावे मीडियापैड एम2 10.0 वाई-फाई वाले 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 249 डॉलर (करीब 23,250 रुपये) जबकि हुवावे मीडियापैड एम2 10.0 एलटीई मॉडल की कीमत 399 डॉलर (26,650 रुपये) थी।

मीडियापैड एम2 10.0 की तरह ही हुवावे मीडियापैड टी2 10.0 प्रो टैबलेट अलग-अलग रैम और स्टोरेज वेरिएंट के साथ आता है। इसके एक वेरिएंट में 2 जीबी रैम और 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और दूसरे में इसी स्टोरेज व रैम के साथ एलटीई सपोर्ट दिया गया है। आधिकारिक वेबसाइट पर इसके दूसरे वेरिएंट 3 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज, 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ लिस्ट किये गए हैं।
 

हुवावे के इस नए टैबलेट में 1920x1200 पिक्सल रिजॉल्यूशन का 10.1 इंच आईपीएस डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 224 पीपीआई है। इस टैबलेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 616 (एमएसएम8939) प्रोसेसर (1.5 गीगार्ट्ज़ क्वाड-कोर + 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर) है। एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलने वाले मीडियापैड टी2 10.0 प्रो टैबलेट में इमोशन यूआई 3.1 है। एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है। 2 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस फ्रंट कैमरा भी है।
Advertisement

बात करें कनेक्टिविटी की तो फोन में ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस/ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 4जी एलटीई जैसे फीचर हैं। चीनी कंपनी के मुताबिक यह टैबलेट 4जी नेटवर्क पर 150 एमबीपीएस तक की डाउनलोड स्पीड जबकि वाई-फाई कनेक्शन पर 433 एमबीपीएस स्पीड दे सकता है। टैबलेट में 6660 एमएएच की दमदार बैटरी है। आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, मीडियापैड टी2 10.0 प्रो टैबलेट पर्ल व्हाइट और चारकोल ब्लैक कलर में उपलब्ध होगा। टैबलेट का डाइमेंशन 259.1x156.4x8.5 एमएम और वजन 495 ग्राम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Huawei, Huawe
Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. भारत में Tesla के मॉडल  Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  9. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  10. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Tesla के मॉडल  Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  2. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  3. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  4. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  5. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  6. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  7. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  8. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  10. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.