Huawei ने लॉन्च किया फ्लेक्सिबल OLED पैनल वाला दुनिया का पहला टैबलेट MatePad Pro 13.2

कंपनी का दावा है कि यह फ्लेक्सिबल OLED पैनल वाला दुनिया का पहला टैबलेट है। इसकी स्क्रीन का रिजॉल्यूशन 2,880 x 1,920 पिक्सल का है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 25 सितंबर 2023 19:58 IST
ख़ास बातें
  • इसमें16 GB का RAM और 1 TB की इंटरनल स्टोरेज है
  • इसे 40 मिनटों में 85 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है
  • Huawei का दावा है कि यह इस साइज में सबसे थिन और हल्का टैबलेट है

इसकी 10,100 mAh की दमदार बैटरी 88 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है

चाइनीज डिवाइसेज मेकर Huawei ने नया MatePad Pro 13.2 टैबलेट लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि यह फ्लेक्सिबल OLED पैनल वाला दुनिया का पहला टैबलेट है। इसकी स्क्रीन का रिजॉल्यूशन 2,880 x 1,920 पिक्सल का है। यह 1,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 3:2 की आस्पेक्ट रेशो के साथ है। 

इसके फ्रंट में ऐज-टु-ऐज स्क्रीन डिजाइन, जबकि रियर में स्लीक डिजाइन के साथ सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल है। Huawei MatePad Pro 13.2 में हुड के नीचे Kirin 9000s है। यह चिपसेट कंपनी की फ्लैगशिप Mate 60 स्मार्टफोन सीरीज में भी इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ 16 GB का RAM और 1 TB की इंटरनल स्टोरेज है। कंपनी ने इस टैबलेट में कूलिंग मैकेनिज्म को बेहतर रखने पर जोर दिया है। इसमें हीट डिसिपेशन और VC लिक्विड कूलिंग के लिए 52000m㎡ का ग्रेफाइट है। इसकी 10,100 mAh की दमदार बैटरी 88 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसे 40 मिनटों में 85 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। इसे फुल चार्ज करने में 65 मिनट लगते हैं। 

इस टैबलेट में 6 डुअल-चैनल स्पीकर्स स्पैटियल ऑडियो और Huawei Sound को सपोर्ट के साथ हैं। इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का ToF सेंसर और रियर में 13 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप है। इसके साथ कंपनी का थर्ड-जेन M-Pen स्टाइलस मिलता है। यह स्टारलाइट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करता है। इसके फ्रंट में न्यूनतम बेजेल्स और थिन डिजाइन है। इसका भार केवल 580 ग्राम का है। Huawei का दावा है कि यह इस साइज में सबसे थिन और हल्का टैबलेट है। 

हाल ही में कंपनी ने फोल्‍डेबल स्‍मार्टफोन Huawei Mate X5 को लॉन्‍च किया था। इसमें 6.4 इंचOLED LTPO डिस्‍प्‍ले है। इसके अंदर 7.85 इंच का OLED LTPO डिस्‍प्‍ले दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 16  तक रैम और 512 जीबी का स्‍टोरेज है।  Huawei Mate X5 को 12 जीबी रैम + 512 जीबी स्टोरेज और 16 जीबी रैम + 512 जीबी स्टोरेज के दो वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है। इसे फेदर ब्लैक, फेदर वाइट, फेदर गोल्ड, ग्रीन माउंटेन दाइ और फैंटम पर्पल कलर्स में खरीदा जा सकेगा। इसके फ्रंट में 8 एमपी का कैमरा और रियर में 50 एमपी का मेन सेंसर है। इनके अलावा 13 एमपी का अल्‍ट्रा वाइड लेंस और 12 एमपी का पेरिस्‍कोप लेंस दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 5,060mAh की बैटरी 66 W वायर्ड चार्जिंग और 50 W की वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nokia 300 Power Bank पेश, 45 दिन की बैटरी वाला फोन, IP65 रेटिंग समेत कई धांसू फीचर्स, जानें कीमत
  2. Honor X7e Plus 5G लॉन्च हुआ 8100mAh बैटरी, 8GB रैम के साथ, जानें कीमत
  3. 100W साउंड के साथ JBL Vienna ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, म्यूजिक के साथ तैरते दिखते हैं गाने के बोल!
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में बच्चों के लिए सोशल मीाडिया के इस्तेमाल पर बंदिशें लगा सकती है सरकार
  2. 100W साउंड के साथ JBL Vienna ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, म्यूजिक के साथ तैरते दिखते हैं गाने के बोल!
  3. Honor X7e Plus 5G लॉन्च हुआ 8100mAh बैटरी, 8GB रैम के साथ, जानें कीमत
  4. REDMAGIC Astra 2 जबरदस्त गेमिंग फीचर्स के साथ लॉन्च, 16GB रैम, 8300mAh बैटरी, जानें सबकुछ
  5. सरकार की नई मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग स्कीम से चमक सकते हैं भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड्स
  6. iQOO 16 के साथ नया iQOO मिनी टैबलेट भी हो सकता है लॉन्च, बड़ा खुलासा
  7. Xiaomi लाई बिना बिजली, बिना Wi-Fi चलने वाला सिक्योरिटी कैमरा! सोलर पावर से लैस, जानें कीमत
  8. Nokia 300 Power Bank पेश, 45 दिन की बैटरी वाला फोन, IP65 रेटिंग समेत कई धांसू फीचर्स, जानें कीमत
  9. 17 हजार सस्ता मिल रहा Realme का 7000mAh बैटरी वाला फोन!
  10. भारत में दो नए कलर्स में पेश हुआ Infinix Note 60 Pro, जानें प्राइस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.