मात्र 460g वजन वाला HOTWAV Pad 8 टैबलेट 12GB रैम, 7500mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत

HOTWAV Pad 8 टैबलेट 12 जून को ग्लोबल लेवल पर उपलब्ध होने वाला है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 11 जून 2023 10:00 IST
ख़ास बातें
  • HOTWAV Pad 8 टैबलेट 12 जून को ग्लोबल लेवल पर उपलब्ध होने वाला है।
  • इसकी पहली 100 यूनिट्स के साथ कंपनी बड़ा डिस्काउंट दे रही है।
  • इसका वजन केवल 460 ग्राम है और मोटाई सिर्फ 7.7mm की है।

HOTWAV Pad 8 टैबलेट 12 जून को ग्लोबल लेवल पर उपलब्ध होने वाला है।

Photo Credit: AliExpress

HOTWAV की ओर से नया टैबलेट HOTWAV Pad 8 लॉन्च किया गया है। यह एक हल्के वजन वाला टैबलेट डिवाइस है जिसमें कंपनी ने परफॉर्मेंस और ड्यूरेबिलिटी को एक ही डिवाइस में देने की कोशिश की है, जैसा कि ब्रैंड की ओर से कहा गया है। कंपनी इसकी खरीद के साथ शुरुआत में बड़ा डिस्काउंट भी देने जा रही है। इसमें 10.4 इंच का डिस्प्ले है और इसका वजन केवल 460 ग्राम का है। यानि कि यह एक स्मार्टफोन से सिर्फ थोड़ा ही भारी है। आइए जानते हैं इसके अन्य खास फीचर्स और इसकी कीमत। 
 

HOTWAV Pad 8 price, availability

HOTWAV Pad 8 टैबलेट 12 जून को ग्लोबल लेवल पर उपलब्ध होने वाला है। इसकी पहली 100 यूनिट्स के साथ कंपनी बड़ा डिस्काउंट दे रही है। वैसे तो इसकी कीमत 139.99 डॉलर (लगभग 11,500 रुपये) है, लेकिन पहली 100 यूनिट्स केवल 99.99 डॉलर (लगभग 8,200 रुपये) में सेल की जाएंगीं। ध्यान रहे कि यह ऑफर सिर्फ 18 जून तक मान्य़ होगा। टैबलेट को AliExpress से खरीदा जा सकेगा। 
 

HOTWAV Pad 8 specifications

HOTWAV Pad 8 के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के बारे में बात करें तो यह टैबलेट 10.4 इंच के डिस्प्ले साइज में आता है। जिसमें एचडी प्लस पैनल है और यह 2K फुल व्यू डिस्प्ले सपोर्ट करता है। इसका वजन केवल 460 ग्राम है और मोटाई सिर्फ 7.7mm की है। इसे कैरी करना बहुत आसान है। इसमें SCT606 ऑक्टाकोर चिप लगी है। जिसके साथ में 8 जीबी रैम और 256 स्टोरेज को पेअर किया गया है। 

डिवाइस में हाईब्रिड सिम स्लॉट मिलता है। इसमें या तो आप 2 सिमकार्ड यूज कर सकते हैं या फिर एक सिम और एक माइक्रोएसडी कार्ड यूज कर सकते हैं। यानि कि स्टोरेज के साथ कोई टेंशन नहीं होने वाली है। कैमरा पर नजर डालें तो यह 5 मेगापिक्सल के फ्रंट और 13 मेगापिक्सल के रियर कैमरा के साथ आता है। इसमें 4G नेटवर्क का सपोर्ट मिलता है। बैटरी 7500mAh की दी गई है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo भारत में ला रही सस्ता फोन, 50MP दो कैमरा, 7200mAh होगी बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple पर अमेरिकी सरकार का चाइनीज मेमोरी चिप्स से दूरी बनाने का प्रेशर
  2. iQOO Neo 11 Ultra में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. iQOO का तहलका! लॉन्च करेगी 15,000mAh बैटरी वाला फोन! मिल सकते हैं 200MP दो कैमरा!
  4. Vivo भारत में ला रही सस्ता फोन, 50MP दो कैमरा, 7200mAh होगी बैटरी!
  5. Airtel ने शुरू किया FREE सैटेलाइट इंटरनेट! SpaceX से डील, बिना मोबाइल नेटवर्क भी चलेंगे WhatsApp जैसे ऐप
  6. IND vs SL Test Match LIVE: भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच आज, यहां देखें फ्री!
  7. iQOO Buds भारत में 20 अगस्त को होंगे लॉन्च, डिजाइन आया सामने
  8. ₹4500 सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP 3 कैमरा वाला फोन! Flipkart पर जबरदस्त ऑफर
  9. Independence Day 2026: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का संबोधन, ऐसे देखें फ्री!
  10. Apple का फोल्डेबल आईफोन शुरुआत में सिर्फ एक मार्केट में हो सकता है लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.