Galaxy Tab S10 Plus टैबलेट में नहीं होगा क्‍वॉलकॉम प्रोसेसर! 12GB रैम के साथ मिलेगा यह चिपसेट

Galaxy Tab S10 Plus : कंपनी काफी अरसे से S सीरीज में क्‍वॉलकॉम के स्‍नैपड्रैगन प्रोसेसर देती आई है। अगर वह गीकबेंच पर स्विच करती है तो यह टैब का अहम अपग्रेड होगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 13 जून 2024 17:08 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy Tab S10 Plus टैबलेट गीकबेंच पर दिखा
  • नहीं मिलेगा क्‍वॉलकॉम का प्रोसेसर
  • Dimensity 9300+ चिपसेट दिया जा सकता है

Dimensity 9300+ एक ऑक्‍टाकोर चिपसेट है। इसके कॉन्‍फ‍िगरेशन काफी पावरफुल बताए जाते हैं।

साउथ कोरियाई ब्रैंड सैमसंग (Samsung) एक के बाद एक नई डिवाइसेज पर काम कर रहा है। सबसे ज्‍यादा खबरों में Galaxy S24 FE स्‍मार्टफोन है, जिसे आज गीकबेंच पर स्‍पॉट किया गया। हालांकि यह अकेली सैमसंग डिवाइस नहीं है, जो इस प्‍लेटफॉर्म पर नजर आई है। अब Galaxy Tab S10 Plus को भी गीकबेंच पर देखा गया है, जहां उसका मॉडल नंबर SM-X828U है। इसमें U का मतबल यूएस वेरिएंट हो सकता है। वहीं, टैब के बाकी वेरिएंट मॉडल नंबर SM-X826B और SM-X826N नाम से देखे गए हैं। 

लिस्टिंग का सबसे खास पहलू  Galaxy Tab S10 Plus का प्रोसेसर है। इस टैब को गीकबेंच पर मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 9300+ प्रोसेसर के साथ लिस्ट किया गया है। कंपनी काफी अरसे से S सीरीज में क्‍वॉलकॉम के स्‍नैपड्रैगन प्रोसेसर देती आई है। अगर वह गीकबेंच पर स्विच करती है तो यह टैब का अहम अपग्रेड होगा।  
Advertisement

रिपोर्टों के अनुसार, Dimensity 9300+ एक ऑक्‍टाकोर चिपसेट है। इसके कॉन्‍फ‍िगरेशन काफी पावरफुल बताए जाते हैं। गीकबेंच स्‍कोर्स में टैबलेट ने 2,141 पॉइंट्स हासिल किए। यह पॉइंटर सिंगल कोर टेस्‍ट में मिले। मल्‍टी कोर टेस्‍ट में टैब को 6,952 पॉइंट्स मिले। इसमें 12 जीबी रैम दी जाएगी और टैब लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 14 पर रन करेगा। 

सैमसंग टैबलेट में मीडियाटेक चिपसेट के आने की उम्‍मीद अभी तक नहीं की गई थी। पिछले महीने आई एक रिपोर्ट में यह सुझाव दिया गया था कि सैमसंग अपने टैबलेट्स में डुअल-चिप स्‍ट्रैटिजी अपना सकती है। लेकिन माना जा रहा था कि क्‍वॉलकॉम के अलावा वह एक्सिनॉस को चुनेगी, जबकि अब मीडियाटेक का नाम सामने आ रहा है। 
Advertisement

गौरतलब है कि Samsung नए Galaxy Tab S10 Plus और Galaxy Tab S10 Ultra पर कथित रूप से काम कर रही है। टैबलेट्स के बारे में कंपनी की ओर से अधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गई है। इससे पहले लाइनअप में Samsung Galaxy Tab S9 सीरीज को लॉन्च किया गया था। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  2. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  3. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  5. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  6. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  7. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  8. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  9. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  10. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.