Flipkart Goat Sale: ₹20000 में आने वाले टॉप 5 टैबलेट पर हो रही तगड़ी बचत

अगर आप ₹20,000 के बजट में नया टैबलेट खरीदने का सोच रहे हैं तो फ्लिपकार्ट सेल में काफी बचत हो सकती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 7 जुलाई 2026 11:06 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Pad 6 में 8840mAh की बैटरी मिलती है।
  • Lenovo Legion Tab में 6550mAh की बैटरी दी गई है।
  • OnePlus Pad Lite में 9340mAh की बैटरी है।

OnePlus Pad Lite में 9340mAh की बैटरी है।

Photo Credit: OnePlus

Flipkart Goat Sale चल रही है। अगर आप 20,000 के बजट में नया टैबलेट खरीदने का सोच रहे हैं तो इस सेल में काफी बचत हो सकती है। आज हम इस बजट में आने वाले OnePlus Pad Lite, Redmi Pad 2, Xiaomi Pad 6,Oppo Pad SE और Lenovo Legion Tab की बात कर रहे हैं, जिन्हें भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। यहां हम आपको 20,000 के बजट में आने वाले टैबलेट पर मिलने वाली डील और ऑफर्स के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

OnePlus Pad Lite
OnePlus Pad Lite (6GB+128GB) फ्लिपकार्ट पर ₹17,499 में मिल रहा है। बैंक ऑफर की बात करें तो ICICI Bank क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर ₹1500 डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹15,999 हो जाएगी। इस टैबलेट में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह टैबलेट 9340mAh की बैटरी से लैस है। यह टैबलेट MediaTek Helio G100 चिपसेट के साथ आता है।

Redmi Pad 2
Redmi Pad 2 (4GB+128GB) फ्लिपकार्ट पर ₹15,999 में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात की जाए तो ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर ₹2,000 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹13,999 हो जाएगी। इस टैबलेट में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस टैबलेट में 9,000mAh की बैटरी दी गई है। यह टैबलेट MediaTek Helio G100-Ultra प्रोसेसर से लैस किया गया है।

Xiaomi Pad 6
Xiaomi Pad 6 (6GB+128GB) फ्लिपकार्ट पर ₹18,999 में खरीदा जा सकता है। बैंक ऑफर में फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट पर ₹1,425 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹17,574 हो जाएगी। इस टैबलेट में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस टैबलेट में 8840mAh की बैटरी मिलती है। यह टैबलेट Qualcomm Snapdragon 870 चिपसेट से लैस है।

Oppo Pad SE
Oppo Pad SE (6GB+128GB) फ्लिपकार्ट पर ₹17,999 में लिस्टेड है। बैंक ऑफर के मामले में ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर ₹2,000 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹15,999 हो जाएगी। इस टैबलेट में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह टैबलेट 9340mAh की बैटरी के साथ आता है। यह टैबलेट MediaTek Helio G100 चिपसेट से लैस है।

Advertisement

Lenovo Legion Tab
Lenovo Legion Tab का 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर ₹19,999 में उपलब्ध हो रहा है। बैंक ऑफर को देखते हुए ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर ₹2,000 डिस्काउंट आ सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹17,999 हो जाएगी। इस टैबलेट में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस टैबलेट में 6550mAh की बैटरी दी गई है। इसमेंट Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  3. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  2. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  4. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  5. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  6. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  7. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  8. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  9. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  10. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.