Lenovo ने अपना लेटेस्ट Legion Tab (2025) पेश किया है, जिसे कंपनी CES 2025 इवेंट में दिखाने वाली है। इसे ग्लोबल मार्केट में 499.99 अमेरिकी डॉलर (करीब 43,000 रुपये) में पेश किया जाएगा। टैबलेट सिंगल कलर वेरिएंट में लाया जा रहा है, जिसका नाम एक्लिप्स ब्लैक है। इसकी बिक्री इसी महीने के अंत में शुरू होगी।
Legion Tab की 6,550 mAh की बैटरी 45 W वायर्ड क्विक चार्ज 3.03 टेक्नोलॉजी के लिए सपोर्ट के साथ है। इसमें कूलिंग के लिए तीन मोड - Beast, Energy Saving और Balanced हैं