असूस ज़ेनपैड 3एस 10 टैबलेट लॉन्च, जानें इसके स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
Shekhar Thakran, अपडेटेड: 1 सितंबर 2016 19:34 IST
असूस ने आईएफए 2016 ट्रेड शो से पहले बुधवार को नया टैबलेट ज़ेनपैड 3एस 10 लॉन्च किया। इसके साथ पोर्टेबल मॉनीटर ज़ेनस्क्रीन को भी पेश किया गया। इससे पहले कंपनी ने ज़ेनवॉच 3 पेश किया था।

असूस ज़ेनपैड 3एस 10 में 9.7 इंच का क्यूएक्सजीए (2048x1536 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है जो ट्रू2लाइफ तकनीक से लैस है। इस टैबलेट की कीमत 379 यूरो (करीब 28,300 रुपये) होगी। हालांकि, इसकी उपलब्धता के संबंध में कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। टैबलेट में हेक्सा-कोर मीडियाटेक एमटी8176 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम का इस्तेमाल किया गया है।
डिवाइस आपको 32 जीबी या 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के विकल्प के साथ मिलेगा जिसे 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकेगा।

ज़ेनपैड 3एस 10 (ज़ेड500एम) की सबसे अहम खासियत इसकी मोटाई है। इसका सबसे पतला हिस्सा 5.8 मिलीमीटर का है और सबसे मोटा हिस्सा 7.15 मिलीमीटर का। टैबलेट में होम बटन पर फिंगरप्रिंट स्कैनर मौजूद है। टैबलेट में 10 डब्ल्यूएचआर की बैटरी है इसके बारे में 10 घंटे तक की बैटरी लाइफ देने का दावा किया गया है। यह क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करता है। टैबलेट में मौजूद मैगनेट स्टीरियो स्पीकर 7.1 सराउंड साउंड की आउटपुट देने में सक्षम हैं।
Advertisement

टैबलेट के साथ कंपनी ने पोर्टेबल 15.6 इंच मॉनीटर ज़ेनस्क्रीन (एमबी16एसी) लॉन्च किया है। मॉनीटर की मोटाई 8 मिलीमीटर है और वज़न एक किलोग्राम से भी कम है। ज़ेनस्क्रीन में फुल-एचडी रिज़ॉल्यूशन वाला स्क्रीन है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

9.70 इंच

प्रोसेसर

MediaTek MT8176

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

1536x2048 पिक्सल

रैम

4 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

स्टोरेज

32 जीबी

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

5900 एमएएच
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Asus ZenPad 3S 10 Z500M, Asus, ZenScreen, Zenvolution
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  5. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  10. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.