Apple के नए iPad Pro और Air मॉडल्स के लॉन्च में होगी थोड़ी और देरी, जानें कब लॉन्च होंगे?

Apple अपकमिंग iPad मॉडल पर OLED स्क्रीन लाने के लिए भी काम कर रहा है

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 मार्च 2024 19:38 IST
ख़ास बातें
  • Apple अपने WWDC इवेंट से लगभग एक महीने पहले नए iPad मॉडल्स लॉन्च करेगी
  • पहले इनके अप्रैल में लॉन्च होने की बात कही गई थी
  • देरी का कारण सॉफ्टवेयर और डिस्प्ले की नई जटिल मैन्युफैक्चरिंग तकनीक है
उम्मीद है कि Apple अपने iPad Pro और iPad Air मॉडल को रिफ्रेश करेगा। पिछले कुछ महीनों में, कथित टैबलेट के बारे में कई लीक और रिपोर्टें ऑनलाइन सामने आई हैं। नए iPad Pro और iPad Air में बड़े डिस्प्ले और नए चिपसेट मिलने की उम्मीद है। हाल ही में लीक से पता चला है कि Apple इन iPad मॉडल को अप्रैल में लॉन्च करेगी। हालांकि, अब एक नई रिपोर्ट से पता चलता है कि अगली जेनरेशन के iPad Pro और iPad Air के लॉन्च में अभी और देरी होने वाली है।

एक रिपोर्ट में, ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन का कहना है कि Apple अपने वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस (WWDC 2024) से लगभग एक महीने पहले मई की शुरुआत में नए iPad Pro और iPad Air मॉडल को पेश कर सकती है, जो 10 जून को शुरू होने वाला है। उन्होंने कहा कि Apple सप्लायर्स वर्तमान में iPad मॉडल्स का प्रोडक्शन बढ़ा रहे हैं।

गुरमन की एक पुरानी रिपोर्ट में दावा किया गया था कि प्रोडक्ट मार्च के अंत या अप्रैल में लॉन्च हो सकते हैं। गुरमन अब कह रहे हैं कि देरी का कारण "डिवाइस के लिए सॉफ्टवेयर कार्य" और मॉडल्स को मिलने वाले नए डिस्प्ले की "जटिल नई मैन्युफैक्चरिंग तकनीक" है।

रिपोर्ट के अनुसार, चार नए iPad Pro वेरिएंट कोडनेम J717, J718, J720 और J721 को Apple के नए M3 चिपसेट से लैस होने की उम्मीद है और कहा जा रहा है कि ये "मैजिक कीबोर्ड और Apple पेंसिल के रिडिजाइन किए गए वर्जन" को सपोर्ट करेंगे।
Advertisement

कथित तौर पर Apple अपकमिंग iPad मॉडल पर OLED स्क्रीन लाने के लिए भी काम कर रहा है। iPad Air, जो वर्तमान में केवल 10.9-इंच साइज में उपलब्ध है, के 12.9-इंच डिस्प्ले के साथ आने की भी उम्मीद है। अगली जेनरेशन के आईपैड एयर मॉडल में M2 चिपसेट मिलने की संभावना है और इसमें लैंडस्केप-ओरिएंटेड फ्रंट कैमरे मिलने की उम्मीद है।
Advertisement

वहीं, एक अन्य हालिया लीक में बताया गया था कि अपकमिंग iPad Pro मॉडल्स में पतले बेजल्स होंगे और यह "ब्राइट और मैट स्क्रीन वर्जन" में उपलब्ध होंगे। एक टिपस्टर ने दावा किया कि 11-इंच वेरिएंट में 7.12 mm बेजल होंगे, जबकि 12.9-इंच ऑप्शन में 7.08 mm बेजल होंगे, जो कि उनके 2022 मॉडल की तुलना में क्रमशः 10 और 15 प्रतिशत कम हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

12.90 इंच

प्रोसेसर

Apple M2

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2732x2048 पिक्सल

रैम

8 जीबी

ओएस

आईपैडओएस 16

स्टोरेज

128 जीबी

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium build quality, easy to handle
  • Solid performance
  • Polished software
  • Good battery life
  • Bad
  • Gets warm under load
  • Expensive official accessories
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

10.90 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल एम1

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2360x1640 पिक्सल

रैम

8 जीबी

ओएस

आईपैडओएस 15

स्टोरेज

64 जीबी

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apple, iPad Pro, iPad Air, 2024 iPad Models
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  3. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  4. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  5. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  6. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  7. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  8. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  9. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  10. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.