Samsung Galaxy Tab S7 जल्द देगा भारत में दस्तक, Amazon पेज़ से मिला इशारा

Samsung Galaxy Tab S7 भारत में जल्द ही दस्तक दे सकता है, दरअसल इसका प्रमोशनल पेज Amazon India वेबसाइट पर लाइव कर दिया गया है। गैलेक्सी टैब एस7 Samsung के Galaxy Unpacked इवेंट के दौरान 6 अगस्त को लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 18 अगस्त 2020 12:17 IST
ख़ास बातें
  • Amazon पेज दिया गया है “Notify Me” का बटन
  • Galaxy Tab S7 में मौजूद है 256 जीबी तक की स्टोरेज
  • गैलेक्सी टैब एस7 के साथ लॉन्च किया गया था Galaxy Tab S7+

Samsung Galaxy Tab S7 में मिलेंगे तीन कलर ऑप्शन- मिस्टिक ब्लैक, मिस्टिक ब्रॉन्ज़ और मिस्टिक सिल्वर

Samsung Galaxy Tab S7 भारत में जल्द ही दस्तक दे सकता है, दरअसल इसका प्रमोशनल पेज Amazon India वेबसाइट पर लाइव कर दिया गया है। गैलेक्सी टैब एस7 Samsung के Galaxy Unpacked इवेंट के दौरान 6 अगस्त को लॉन्च किया गया था, इसके साथ ही कंपनी ने  Samsung Galaxy Tab S7+ से भी पर्दा उठाया था। हालांकि, टैब के लिए अमेज़न इंडिया का पेज़ तो लाइव कर दिया गया है, लेकिन इसे असल में किस दिन भारत में लॉन्च किया जाएगा इसकी जानकारी फिलहाल पेज पर भी नहीं दी गई है। अमेज़न पेज पर आपको फिलहाल “Notify Me” का ही बटन दिखेगा, जिससे यह तो साफ हो गया है कि गैलेक्सी टैब एस7 की भारत लॉन्चिंग अब ज्यादा दूर नहीं है। टैब की कीमत व उपलब्धता की जानकारी अभी साफ नहीं है, लेकिन पेज पक टैब के स्पेसिफिकेशन का उल्लेख किया गया है।

Amazon पेज पर Samsung Galaxy Tab S7 को “Coming soon” और “Notify Me” बटन के साथ लिस्ट किया गया है। स्पेसिफिकेशन के अलावा पेज की लिस्टिंग टैब की कीमत व उपलब्धता के बारे में किसी प्रकार का खुलासा नहीं करती है। फिलहाल यह भी साफ नहीं किया गया है कि Wi-Fi only और 4G वेरिेंट दोनों को ही भारत में उपलब्ध कराया जाएगा या फिर किसी एक को। हालांकि, माना जा रहा है कि भारत में दोनों ही वेरिएंट्स को उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा अमेज़न पेज पर केवल गैलेक्सी टैब एस7 को ही लिस्ट किया गया है, न कि Galaxy Tab S7+ को। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि गैलेक्सी टैब एस7 के साथ इसके प्लस वेरिएंट को खरीद के लिए उपलब्ध कराया जाएगा या नहीं।
Advertisement
 

Samsung Galaxy Tab S7 price in India (expected)

टैब की भारतीय कीमत की जानकारी फिलहाल साफ नहीं है। याद दिला दें, सैमसंग गैलेक्सी टैब एस7 के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल को EUR 699 (लगभग 62,200 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया गया था, जबकि इसके 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत EUR 779 (लगभग 69,300 रुपये) थी। वहीं, इसके 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को EUR 799 (लगभग 71,000 रुपये) कीमत में और 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 879 (लगभग 78,200 रुपये) में पेश किया गया था।

कलर ऑप्शन की बात करें, तो गैलेक्सी टैब एस7 में आपको तीन विकल्प मिलेंगे जो हैं- मिस्टिक ब्लैक, मिस्टिक ब्रॉन्ज़ और मिस्टिक सिल्वर।
Advertisement
 

Samsung Galaxy Tab S7 specifications, features

सैमसंग गैलेक्सी टैब एस7 एंड्रॉयड 10 पर काम करता है, जिसमें 11 इंच का WQXGA (2,560x1,600 पिक्सल) LTPS TFT डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 274 पीपीआई पिक्सल डेनसिटी है। यह ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865+ प्रोसेसर से लैस है, जिसमें 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज मौजूद है। माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट 1 टीबी तक दिया गया है।

फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी के लिए इस टैबलेट में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और दूसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का। कैमरा सेटअप के साथ एक एलईडी फ्लैश और ऑटोफोकस सपोर्ट भी दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद है।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी टैब एस7 इम्प्रूव्ड एस पेन सपोर्ट के साथ आता है, जिसमें 9 मिलीसेकेंड की लेटेंसी है।

सैमसंग ने कनेक्टिविटी विकल्पों में 4G(वैकल्पिक), वाई-फाई 6, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट आदि दिए हैं। इसके अलावा सेंसर्स में एक्सेलेरोमीटर, एम्बिएंट लाइट, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल हैं। टैबलेट एक वायरलेस DeX  सपोर्ट के साथ आता है, जो कि मिनी डेस्कटॉप जैसा अनुभव प्रदान करता है।
Advertisement

गैलेक्सी टैब एस7 में जान फूंकने देने वाली 8,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो सिंगल चार्ज पर तीन घंटे का वीडियो प्लेबैक प्रदान करती है। इसके अलावा क्विक चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। 253.8x165.4x6.34mm के इस टैब का भार 495 ग्राम है।
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

11.00 इंच

प्रोसेसर

1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2560x1600 पिक्सल

रैम

6 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

स्टोरेज

128 जीबी

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

8000 एमएएच
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

12.40 इंच

प्रोसेसर

1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2800x1752 पिक्सल

रैम

6 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

स्टोरेज

128 जीबी

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

10090 एमएएच
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  2. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  4. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
#ताज़ा ख़बरें
  1. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  2. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  3. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  5. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  6. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  7. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  8. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  9. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  10. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.