Zomato के 15वें जन्मदिन पर Swiggy ने किया कुछ ऐसे विश, जीत लिया सभी का दिल

पोस्ट पर सैंकड़ों लोगों ने फूड डिलीवरी ऐप को बधाई दी, जिनमें से एक कंपनी का सबसे बड़ा राइवल Swiggy भी था।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 10 जुलाई 2023 21:54 IST
ख़ास बातें
  • Zomato ने सोमवार को दो केक के साथ एक तस्वीर शेयर की
  • पोस्ट पर सैंकड़ों लोगों ने फूड डिलीवरी ऐप को बधाई दी
  • कंपनी के सबसे बड़े राइवल Swiggy ने Zomato के ऑफिस में भिजवाया केक

Zomato ने सोमवार को दो केक के साथ एक तस्वीर शेयर की

फूड डिलीवरी ऐप Zomato अपना 15वां जन्मदिन मना रहा है। कंपनी ने इस मौके पर सोशल मीडिया पर अपने फॉलोअर्स के साथ केक की तस्वीर शेयर की और लोगों से बधाई ली। तस्वीर में दो केक दिखाई दे रहे हैं, जिनमें से एक पर हैप्पी बर्थडे "जो-मै-टो" (zo-mai-to) लिखा है और दूसरे पर केवल हैप्पी बर्थ "जो-मा-टो" (zo-maa-to) लिखा है। खास बात यह है कि Zomato के इस पोस्ट पर उसके सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी ऐप Swiggy ने भी एक ऐसा रिप्लाई  किया, जिसने इंटरनेट पर कई लोगों का दिल जीत लिया।

Zomato ने सोमवार को दो केक के साथ एक तस्वीर शेयर की, जिनमें हैप्पी बर्थडे "जो-मै-टो" (zo-mai-to) और हैप्पी बर्थ "जो-मा-टो" (zo-maa-to) लिखा था। इस ट्वीट के कैप्शन में कंपनी ने लिखा, (अनुवादित) "अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करते हुए, कुछ बार असफल होते हुए, हमेशा वापस उठना सीखते हुए और आपका प्यार कमाते हुए 15 साल हो गए हैं। धन्यवाद"
 

पोस्ट पर सैंकड़ों लोगों ने फूड डिलीवरी ऐप को बधाई दी, जिनमें से एक कंपनी का सबसे बड़ा राइवल Swiggy भी था। इंडस्ट्री में 15 साल पूरे होने के मौके पर जोमैटो को शुभकामनाएं देते हुए स्विगी ने एक तस्वीर शेयर की, जो स्विगी ऐप का एक ऑर्डर डिटेल पेज का स्क्रीनशॉट था। इसमें दिखाई दे रहा है कि स्विगी ने जोमैटो कॉर्पोरेट कार्यालय को एक केक भेजा, जिसमें निर्देश ऑप्शन में लिखा था, (अनुवादित) "happy birthday Zomaito and zomaato"

इस तस्वीर के साथ Swiggy ने कैप्शन में लिखा, (अनुवादित) "जन्मदिन मुबारक हो, आपके लिए कुछ भेज रहा हूं!"
Advertisement
 

स्विगी को जवाब देते हुए जोमैटो ने लिखा, 'धन्यवाद दोस्त।'
Advertisement
 

इंटरनेट को स्विगी का यह विश करने का अंदाज बेहद पसंद आया। एक यूजर ने लिखा, (अनुवादित) "एक ऐसा प्रतिस्पर्धी तो हर कंपनी डिजर्व करती है।"

एक अन्य यूजर ने लिखा, (अनुवादित) "वाह, कितनी अच्छी आपसी समझ है।"
Advertisement

एलन मस्क और मार्क जुकरबर्द के बीच ट्विटर और थ्रेड्स को लेकर चल रही प्रतिस्पर्धा से इसे जोड़ते हुए एक यूजर ने लिखा, (अनुवादित) 'ऐसा लग रहा है कि मार्क जुकरबर्ग और एलन मस्क स्नैपचैट पर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दे रहे हैं।'
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Swiggy, Zomato, Food Delivery Apps
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  2. Redmi M100 लॉन्च हुआ 7900mAh बैटरी, 45W चार्जिंग के साथ, जानें कीमत और फीचर्स
  3. बैटरी सेल बनाने वाली Nippo ने लॉन्च किए एयर प्यूरीफायर, स्मार्ट फीचर्स और 4-स्टेज फिल्ट्रेशन जैसी खूबियां
  4. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco M8x 5G में होंगे 3 कलर्स के ऑप्शन, भारत में इस सप्ताह लॉन्च
  2. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  4. गुजरात में Micron के सेमीकंडक्टर प्लांट में होगी 12 घंटे की शिफ्ट, राज्य सरकार ने दी हरी झंडी
  5. बैटरी सेल बनाने वाली Nippo ने लॉन्च किए एयर प्यूरीफायर, स्मार्ट फीचर्स और 4-स्टेज फिल्ट्रेशन जैसी खूबियां
  6. Realme P4s 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी
  7. Usain Bolt से भी तेज? 45kmph की स्पीड से दौड़ने वाले चीन के इस रोबोट ने मचाया तहलका!
  8. AirPods 5 के लॉन्च की आहट! मिल सकती है नई H3 चिप, ANC सपोर्ट
  9. रिश्वतखोरों की पोल खोलने वाली वेबसाइट अचानक हुई बंद, 48 घंटे में आए 50 लाख से ज्यादा रिक्वेस्ट!
  10. Xiaomi लाई 3W पावर वाले छोटू स्पीकर, बन जाते हैं फोन का स्टैंड! IP67 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.