शादी में ढोल वालों को देना था शगुन, शख्‍स ने अपनाया यह तरीका, रेल मंत्री भी हुए मुरीद, देखें वायरल वीडियो

Viral Video : रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने अपने एक ट्वीट में यह वीडियो शेयर किया है। उन्‍होंने कैप्‍शन दिया- शादी में डिजिटल शगुन, Digital India का विस्तार।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 5 दिसंबर 2022 20:06 IST
ख़ास बातें
  • ढोल वाले को शगुन के लिए पेटीएम से किया पेमेंट
  • केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने शेयर किया वीडियो
  • इसे अबतक लाखों व्‍यूज मिले हैं

Viral Video : इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है और कई वीडियोज सामने आ रहे हैं।

ऑनलाइन पेमेंट ऐसा जरिया हैं, जो लोगों को कहीं भी, कभी भी भुगतान की सुविधा देते हैं। नोटबंदी के बाद इस क्षेत्र में क्रांति आई, जब धड़ल्‍ले से लोगों ने पेटीएम (Paytm) इस्‍तेमाल करना शुरू किया। गूगल पे, फोन पे जैसे ऑप्‍शंस भी इस क्षेत्र में आए और अपनी जगह बनाते चले गए। आजकल 1 रुपये का भुगतान भी करना हो और आपके पास छुट्टे ना हों, तो लोग कहते हैं, पेटीएम कर दीजिए। कहने वाले यह भी कहते हैं कि ऑनलाइन पेमेंट ने टॉफी बनाने वाली कंपनियों का बड़ा नुकसान किया, क्‍योंकि किराना दुकानदार अब चेंज नहीं होने का बहाना बनाकर टॉफी नहीं पकड़ा पाते। इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है और कई वीडियोज सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें शादी में ढोल बजा रहे ढोलवालों को भी पेमेंट डिजिटल तरीके से किया जा रहा है। इस वीडियो को एक केंद्रीय मंत्री ने शेयर किया है। 

रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने अपने एक ट्वीट में यह वीडियो शेयर किया है। उन्‍होंने कैप्‍शन दिया- शादी में डिजिटल शगुन, Digital India का विस्तार। 20 सेकंड के इस वीडियो में शादी में नाच रहा शख्‍स खुशी के तौर पर नोट घुमाकर ढोल वालों को देने के बजाए, अपना स्‍मार्टफोन शगुन के तौर पर घुमा रहा है और फ‍िर ढोल वाले के ढोल पर लगे पेटीएम स्‍कैनर पर जाकर पेमेंट करता है। रेल मंत्री के इस ट्वीट को अबतक लाखों व्‍यूज मिले हैं। 
 

ऐसे ही एक अन्‍य वीडियो में भगवान के चढ़ावे वाली थाली में पेटीएम स्‍कैनर रखा हुआ दिखाई दे रहा है। एक व्‍यक्ति भेंट चढ़ाने के लिए अपना स्‍मार्टफोन निकालता है और पेटीएम स्‍कैनर पर जाकर पेमेंट करता हुआ नजर आता है। वीडियो इसलिए भी‍ दिलचस्‍प है, क्‍योंकि पेमेंट करने वाला युवक एक रुपया भेंट चढ़ाता है और यह काम ऑनलाइन पेमेंट के जरिए पूरा करता है। 
Advertisement
 
जैसे-जैसे स्‍मार्टफोन का इस्‍तेमाल बढ़ा है और डिजिटल पेमेंट करना आसान हुआ है, लोग तेजी से इस माध्‍यम को अपना रहे हैं। यह सुविधाजनक तो है ही, लोगों को जेब में कैश रखने से भी आजादी मिल जाती है। दोनों ही वीडियो दिलचस्‍प हैं और बताते हैं कि इंडिया किस तेजी से डिजिटल पेमेंट की ओर रुख कर रहा है।  
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  2. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  3. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  4. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  5. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  6. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  7. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  8. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  9. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  10. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.