• होम
  • सोशल
  • ख़बरें
  • सपने में मिलती है… Zomato डिलीवरी बॉय के डांस पर फ‍िदा हुए लोग! देखें वीडियो

सपने में मिलती है… Zomato डिलीवरी बॉय के डांस पर फ‍िदा हुए लोग! देखें वीडियो

डिलिवरी बॉय एक पार्टी के बाहर नाच रहा है। पार्टी में शामिल किसी शख्‍स ने इसका वीडियो बना लिया।

सपने में मिलती है… Zomato डिलीवरी बॉय के डांस पर फ‍िदा हुए लोग! देखें वीडियो

वीडियो देखकर पता चलता है कि डिलिवरी बॉय अकेले डांस कर रहा है। उसे क‍िसी से कोई मतलब नहीं है।

ख़ास बातें
  • सोशल मीडिया पर एक जोमैटो डिलीवरी बॉय का डांस वीडियो वायरल
  • सपने में मिलती है पर जोमैटो डिलीवरी बॉय ने किया जमकर डांस
  • डिलीवरी बॉय के डांस वीडियो की हो रही है तारीफ
विज्ञापन
Viral Video : इंटरनेट पर शेयर किए जाने वाले वीडियोज में से कुछ ऐसे होते हैं, जो लोगों का ध्‍यान अपनी ओर खींचते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इसमें एक जोमैटो डिलीवरी बॉय को बेबाक अंदाज में नाचते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में लड़के के मस्ती भरे अंदाज को देखकर हर कोई उसकी तारीफ कर रहा है। यह वीडियो एक पार्टी का है, लेकिन डिलीवरी बॉय पार्टी के बाहर अपने डांस मूव्‍स दिखा रहा है। 

आज कल हर तरफ लोग मौज मस्ती में डूबे हैं। मौका ही कुछ ऐसा है। क्रिसमस, शादियां और नए साल की खुशी हर तरफ नजर आ रही है। वीडियो को देखकर भी लगता है कि किसी जगह शादी की पार्टी चल रही थी, जहां से डिलीवरी बॉय गुजर रहा था। गाना सुनने के बाद वह खुद को रोक नहीं पाया और मस्त होकर नाचने लगा।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि पार्टी में काफी संख्या में लोग मौजूद हैं। वो गानों पर थिरते दिखाई दे रहे हैं। काफी अच्छा माहौल है। वहां गाना चल रहा है- सपने में मिलती है...। वेन्यू के बाहर एक जोमैटो डिलीवरी बॉय इसी गाने में गजब का डांस कर रहा है। वह अपनी धुन में इस तरह खोया है कि उसे आस-पास की कोई खबर नहीं। वह तो बस गाने के एक-एक बोल पर शानदार डांस स्टेप करता जा रहा है।
 


पार्टी से ही किसी ने इस वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। जिसने भी इस वीडियो को रिकॉर्ड किया है उसने दोनों तरफ के डांस को दिखाया है। एक तरफ पार्टी में मौजूद लोगों का डांस और दूसरी तरफ  डिलीवरी बॉय का डांस। इसे बनाने वाले ने वीडियो के कैफ्शन में लिखा- ‘संगीत की कोई सीमा नहीं होती।'

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को पुलकित कोचर ने शेयर किया है। इस वीडियो को अबतक 41 हजार से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो को हजारों लोगों ने लाइक किया है। लोग कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  4. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  5. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  6. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  7. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  8. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  10. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »