Video: वंदे भारत ट्रेन में सेल्‍फी लेने के लिए चढ़ा शख्‍स, ऑटोमैटिक दरवाजे बंद हो गए, फ‍िर क्‍या हुआ, देखें

Viral Video : घटना दक्षिण भारत के राज्‍य आंध्र प्रदेश के राजमुंदरी की बताई जा रहा है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार और वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स वंदे भारत ट्रेन से उतरना चाहता है, लेकिन ट्रेन के दरवाजे बंद हो गए हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 19 जनवरी 2023 09:08 IST
ख़ास बातें
  • आंध्र प्रदेश के राजमुंदरी का वीडियो
  • शख्‍स को उतारना पड़ा अगले स्‍टेशन पर
  • 200 किलोमीटर दूर था स्‍टेशन

Viral Video : शख्‍स को करीब 200 किलोमीटर का सफर वंदे भारत में ही तय करना पड़ा।

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Train) इस समय देश की सबसे एडवांस्‍ड और लग्‍जरी फील देने वाली ट्रेन कही जा सकती है। कहने वाले इसे भारत की बुलेट ट्रेन भी कहते हैं। हालांकि देश की पहली बुलेट ट्रेन का काम अभी जारी है। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन कई खूबियों से लैस है। ट्रेन के ऑटोमैटिक दरवाजे भी इन्‍हीं खूबियों में से एक हैं। ट्रेन के चलने से ठीक पहले वंदे भारत एक्‍सप्रेस के दरवाजे बंद हो जाते हैं और फ‍िर अगले स्‍टॉपेज पर खुलते हैं। यही वजह है कि यात्रियों को वक्‍त से पहले अपनी सीट पर पहुंचना होता है। वंदे भारत ट्रेन से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया में सुर्खियां बटोर रहा है। कहा जा रहा है कि एक शख्‍स इस हाईटेक ट्रेन में सेल्‍फी लेने के लिए सवार हो गया। ट्रेन चल पड़ी और दरवाजे बंद हो गए। फ‍िर क्‍या हुआ, आइए जानते हैं।  

घटना दक्षिण भारत के राज्‍य आंध्र प्रदेश के राजमुंदरी की बताई जा रहा है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार और वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स वंदे भारत ट्रेन से उतरना चाहता है, लेकिन ट्रेन के दरवाजे बंद हो गए हैं। कहा जा रहा है कि शख्‍स सेल्‍फी लेने के लिए ट्रेन के एक कोच में सवार हो गया था। 

उसने अपने पसंद की कई तस्‍वीरें क्लिक कीं। उसने सोचा होगा कि ट्रेन चलने से पहले वह उतर जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ट्रेन के दरवाजे तय वक्‍त पर बंद हो गए और शख्‍स उसी में रह गया। इसके बाद शख्‍स को करीब 200 किलोमीटर का सफर वंदे भारत में ही तय करना पड़ा। 
 

बताया जा रहा है कि शख्‍स जब ट्रेन के कोच में घुसा, वह राजमुंदरी स्टेशन पर रुकी थी। वीडियो में देखा जा सकता है कि दरवाजे बंद होने के बाद उसने टीटी से अनुरोध किया कि दरवाजा खुलवा दिया जाए। तब उसे बताया कि कि डोर ऑटोमैटिक हैं और अगले स्‍टेशन पर ही खुलेंगे। कहा जा रहा है कि उसके बाद शख्‍स को अगले स्‍टेशन तक जाना पड़ा, जोकि करीब 200 किलोमीटर दूर था। शख्‍स को वहां तक जाने का किराया भी देना पड़ा। 

अगर आप भी कभी वंदे भारत एक्‍सप्रेस में सवार होते हैं, तो समय रहते अपने कोच में पहुंच जाएं। अगर आप किसी रिश्‍तेदार को ट्रेन में बैठाने गए हैं तो ट्रेन के चलने से पहले उससे उतर जाएं। वरना आपको भी इस शख्‍स की तरह परेशानी उठानी पड़ सकती है। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  2. 6000mAh बैटरी, 256GB स्टोरेज ₹30 हजार से कम में! Motorola Edge 60 Pro पर मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  2. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  3. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  4. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  6. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  7. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  8. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
  9. इंसान से भिड़ा Unitree का AI Robot, खुद भांपा अगला वार, बॉक्सिंग स्किल्स देखकर उड़ जाएंगे होश!
  10. Xiaomi की इस नई SUV में छत पर खुल जाएगा पूरा टेंट, देगी 1705 Km की टोटल रेंज, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.