VIDEO: 3 किलोमीटर तक Land Rover के बोनट पर लटका रहा शख्स, पुलिस ने पीछा करके रोका, देखें वायरल वीडियो

रास्ते में एक पुलिस वैन थी, जिसने कार का पीछा तब तक किया जब तक कि वह रुक नहीं गई।

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 1 मई 2023 17:42 IST
ख़ास बातें
  • कार आश्रम चौक से निजामुद्दीन दरगाह की ओर जा रही थी
  • बोनट पर आदमी को लटकता देख पुलिस ने कार को रोक लिया
  • कार चालक ने आदमी को इसी तरह करीब दो से तीन किलोमीटर तक घसीटा

लैंड रोवर कार बिहार के एक सासंद की बताई जा रही है

Photo Credit: Screen grab from video tweeted by @ANI

इंटरनेट में दिल्ली का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कार ने बोनट पर एक आदमी लटका दिखाई दे रहा है और कार तेज रफ्तार में चल रही है। बताया जा रहा है कि पीड़ित को कार चालक ने करीब तीन किलोमाटर तक घसीटा। यह लैंड रोवर (Land Rover) कार कथित तौर पर बिहार के सांसद चंदन सिंह (MP Chandan Singh) की बताई जा रही है। वीडियो को इंटरनेट पर खूब शेयर किया जा रहा है।

समाचार एजेंसी ANI द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कार के बोनट पर एक शख्स लटका हुआ है और कार तेज रफ्तार में चल रही है। NDTV के अनुसार, कार आश्रम चौक (Ashram Chowk) से निजामुद्दीन दरगाह की ओर जा रही थी। रिपोर्ट में बताया गया है कि बोनट पर आदमी को लटकता देख पुलिस ने कार को रोक लिया। कार चालक ने आदमी को इसी तरह करीब दो से तीन किलोमीटर तक घसीटा।
Advertisement

वीडियो को नीचे देखें:-
 

रिपोर्ट आगे बताती है कि मामला रविवार देर रात का है और यह कार बिहार के सांसद चंदन सिंह की है। अधिकारियों का कहना है कि घटना के समय कार को ड्राइवर चला रहा था और सांसद कार में मौजूद नहीं थे। कार चालक के खिलाफ कथित तौर पर रैश ड्राइविंग का मामला दर्ज किया जा चुका है। पीड़ित का नाम चेतन बताया जा रहा है, जिसने आरोप लगाया है कि ड्राइवर नशे में था और जब उसने अपने वाहन को रोका तो वह वहां से भाग गया।
Advertisement

पीड़ित ने बयान में बताया, "कार ने मेरे वाहन को तीन बार रगड़ा। मैं बाहर आया और उसके [ड्राइवर] सामने खड़ा हो गया, लेकिन उसने गाड़ी चलाना शुरू कर दिया। आश्रम चौक से निजामुद्दीन तक गाड़ी चलाते समय मैं बोनट पर लटका रहा। मैं उसे रुकने के लिए विनती करता रहा, लेकिन उसने कार नहीं रोकी।" 
Advertisement

रास्ते में एक पुलिस वैन थी, जिसने कार का पीछा तब तक किया जब तक कि वह रुक नहीं गई। दूसरे वाहन से शूट किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कार का रजिस्ट्रेशन बिहार का है, जो पुलिस वैन के सामने रुकते हुए दिखाई दे रही है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  3. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  3. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  4. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  5. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  6. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  7. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  8. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  9. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  10. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.