ट्विटर पर अब 140 अक्षरों में नहीं होगी तस्वीरों और लिंक की गिनती: रिपोर्ट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 25 मई 2016 10:35 IST
ट्विटर पर 140 अक्षरों की सीमित संख्या के चलते खुलकर ना लिखने की परेशानी थोड़ी कम हो सकती है। खबर है कि अब ट्विटर पर 140 अक्षरों में पोस्ट की जाने वाली तस्वीरों और लिंक की गिनती नहीं होगी।

ट्विटर पर आने वाले दो सप्ताह में यह बदलाव देखने को मिल सकता है। नाम ना छापने की शर्त पर व्यक्ति ने जानकारी दी कि फिलहाल इस फैसले को सार्वजनिक नहीं किया गया है। ट्विटर द्वारा लिंक को ऑटोमैटिकली छोटा करने के बावजूद यह करीब 23 अक्षर की जगह लेता है। हालांकि, कंपनी ने इस तरह के किसी बयान का खंडन किया है।
Advertisement

माना जा रहा है कि ट्विटर पर यूजर को ज्यादा बेहतर अनुभव देने की योजना में यह एक बड़ा कदम हो सकता है। ट्विटर के सीईओ जैक डॉर्सी ने जनवरी में कहा था कि कंपनी ट्विट पर टेक्स्ट को डिस्प्ले करने के नए तरीके पर काम कर रही है। उदाहरण के लिए, कुछ लोग आर्टिकल में लंबे टेक्स्ट के लिए स्क्रीनशॉट ट्वीट करते हैं या एक के बाद एक लगातार कई ट्वीट पोस्ट कर पूरी बात कह पाते हैं।

इस साल की शुरुआत में खबर आई थी कि ट्विटर पर अक्षरों की संख्या 140 से बढ़कर 10,000 तक हो सकती है। ट्विटर द्वारा 140 अक्षरों में लिंक व तस्वीरों की गिनती ना करने से निश्चित तौर पर यूजर अपनी पोस्ट में पहले से ज्यादा मीडिया (तस्वीरें, लिंक) पोस्ट कर पाएंगे। 2006 में ट्विटर के लॉन्च के साथ ही यूजर को 140 अक्षरों की सीमित संख्या में अपनी बात कहनी होती है।
Advertisement



Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apps, Social, Twitter

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  2. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  2. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  3. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  4. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  5. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  6. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  7. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  8. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  9. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.