Video: 100 करोड़ के पार हुई सलमान की Tiger-3, सिनेमाहॉल में पटाखाें से मचाया बवाल, देखें वीडियो

firecrackers inside movie theater : सिनेमाहॉल के अंदर पटाखे जलाने का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके बाद सलमान को भी अपने फैंस से अपील करनी पड़ी है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 14 नवंबर 2023 11:46 IST
ख़ास बातें
  • नासिक के सिनेमाहॉल की बताई जा रही घटना
  • टाइगर-3 की स्‍क्रीनिंग के दौरान थिएटर के अंदर आतिशबाजी
  • सिनेमाहॉल में मच गई अफरातफरी

नासिक के मोहन सिनेमा के अंदर पटाखे जलाए गए। यह सब तब हुआ, जब फ‍िल्‍म में सलमान की एंट्री हुई।

Photo Credit: Video Grab

firecrackers inside movie theater : सलमान खान की फ‍िल्‍म टाइगर-3 (Tiger 3) दिवाली पर बॉक्‍स ऑफ‍िस पर रिलीज हुई है। फ‍िल्‍म देखने के लिए बड़ी संख्‍या में दर्शक सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं। त्‍योहारों के मौसम में आई फ‍िल्‍म ने थिएटर्स को पैक किया है, लेकिन महाराष्‍ट्र के नासिक से आया वीडियो खौफ पैदा करने वाला है। यहां दर्शकों ने एक सिनेमाहॉल के अंदर फ‍िल्‍म की स्‍क्रीनिंग के दौरान पटाखों से जबरदस्‍त आतिशबाजी कर डाली। मौके पर भगदड़ जैसे हालात हो गए। सिनेमाहॉल के अंदर पटाखे जलाने का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके बाद सलमान को भी अपने फैंस से अपील करनी पड़ी है।   

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यह वीडियो महाराष्‍ट्र के नासिक का बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि नासिक के मोहन सिनेमा के अंदर पटाखे जलाए गए। यह सब तब हुआ, जब फ‍िल्‍म में सलमान की एंट्री हुई। बड़ी संख्‍या में पटाखों के जलने से सिनेमाहॉल में भगदड़ जैसी स्थिति हो गई। दर्शक अपनी सीट्स को छोड़कर भागने लगे। 
 

मुमकिन है कि उन्‍हें चोटें भी आई हों, लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि फ‍िल्‍म में सलमान की एंट्री होते ही सिनेमाहॉल में आतिशबाजी शुरू हो जाती है। स्‍क्रीन के ठीक पास पटाखे जलने लगते हैं, जिनकी चिंगारी दूर तक जाती है। पटाखे किसी तय जगह पर नहीं जलते, बल्कि आधे से ज्‍यादा सिनेमाहॉल को चपेट में ले लेते हैं। 
Advertisement

इससे वहां अफरातफरी का माहौल पैदा हो जाता है। पटाखों की एक लहर खत्‍म होती है, तो दूसरी बार सीटों के नीचे से आत‍िशबाजी शुरू हो जाती है। इससे अन्‍य दर्शकों में दशहत फैल जाती है और वो सीटों को छोड़कर भागने लगते हैं। पटाखों की शोर शांत होते ही सिनेमाहॉल में धुआं छा जाता है। 

रिपोर्ट्स के अनुसार, सिनेमाहॉल के मालिक ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दी है और मामले की जांच की जा रही है। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसे कई यूजर्स ने खतरनाक बताया है। सलमान खान को भी प्रतिक्र‍िया देनी पड़ी है। उन्‍होंने प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स' पर लिखा क‍ि मैं टाइगर 3 के दौरान थिएटर के अंदर आतिशबाजी के बारे में सुन रहा हूं। यह खतरनाक है। खुद को और दूसरों को जोखिम में डाले बिना फिल्म को एन्‍ज्‍वॉय करें। सेफ रहें।
Advertisement

Tiger 3 Collection : बात करें Tiger 3 के अबतक के कलेक्‍शन की, तो फ‍िल्‍म ने 2 दिनों में भारत में 100 करोड़ रुपये से ऊपर कारोबार कर लिया है। इंडस्‍ट्री ट्रैकर Sacnilk ने आंकड़ों के जरिए बताया है कि फ‍िल्‍म ने पहले दिन भारत में 44.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जो दूसरे दिन बढ़कर 57.52 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस तरह फ‍िल्‍म ने 2 दिनों में 104.06 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  2. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  5. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  7. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  8. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  9. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  10. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.