सोशल मीडिया पर भूल पर भी न करें ऐसे पोस्ट, खानी पड़ सकती है जेल की हवा

भारत में बड़े पैमाने पर Facebook, Instagram और Twitter का इस्तेमाल किया जाता है। WhatsApp को भी देश में संदेश वायरल करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 30 नवंबर 2022 19:44 IST
ख़ास बातें
  • भारत में सोशल मीडिया को लेकर कुछ सख्त कानून हैं
  • देश में बोलने की आजादी तो है, लेकिन इसकी एक सीमा रखी गई है
  • वियतनाम में गलत जानकारी देने के नाम पर एक शख्स को दो साल की सजा मिली

भारत में बड़े पैमाने पर Facebook, Instagram और Twitter का इस्तेमाल किया जाता है।

सोशल मीडिया अब केवल फोटो और वीडियो शेयर करने का प्लेटफॉर्म नहीं रह गया है, बल्कि इसका इस्तेमाल प्रोपेगेंडा और अफवाह फैलाने के काम भी आता है। वहीं, कुछ लोग जोश में आके कई बार सोशल मीडिया पर ऐसे पोस्ट कर देते हैं, जो देशवासियों का दिल तो दुखाते ही हैं, साथ ही पोस्ट करने वाला इस काम के लिए जेल की हवा भी खाता है।

हाल ही में पुलवामा में तीन वर्ष पहले हुए आत्मघाती आतंकी हमले का फेसबुक पर जश्न मनाने पर बेंगलुरू के एक इंजीनियरिंग स्टूडेंट को पांच वर्ष की कैद की सजा दी गई थी। वहीं, वियतनाम में गलत जानकारी देने के नाम पर एक शख्स को दो साल की सजा मिली। इससे यह स्पष्ट हो जाता है कि सोशल मीडिया पर आपकी कोई भी गलत हरकत आपको जेल भेज सकती है। ऐसे में आपके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है।
Advertisement

भारत में सोशल मीडिया को लेकर कुछ सख्त कानून हैं। देश में बोलने की आजादी तो है, लेकिन इसकी एक सीमा रखी गई है। आपको ध्यान रखना होगा कि आप किसी प्रकार की झूठी अफवाह न फैलाए, दूसरे की भावनाओं को ठेस ना पहुंचाए और कोई संवेदनशील कंटेंट को शेयर न करें। इसके अलावा, आपके बोलने से किसी के धर्म का अपमान नहीं होना चाहिए ना ही बातें देश-विरोधी होनी चाहिए।

Facebook या दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नफरत फैलाने वाले पोस्ट को भूल कर भी शेयर न करें। इसके अलावा, भड़काऊ कंटेंट या वैसे पोस्ट जिससे हिंसा फैल सकती है, शेयर न करें। ऐसे केस में दोषी पाये जाने पर आपको जेल हो सकती है। देश की एकता और अखंडता को नुकसान पहुंचाने वाले पोस्ट पर भी कानूनी कार्रवाई की जाती है।
Advertisement

भारत में बड़े पैमाने पर Facebook, Instagram और Twitter का इस्तेमाल किया जाता है। WhatsApp को भी देश में संदेश वायरल करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में सरकार ने सोशल मीडिया पर असंवेदनशील पोस्ट शेयर करने पर सजा के लिए कुछ कानून बनाए गए हैं, जिन्हें तोड़ने के लिए कई लोगों पर पहले कार्रवाई भी की जा चुकी है।
Advertisement

यदि आपने पहले भी जाने-अनजाने में ऐसा कोई पोस्ट किया हो, जो ऊपर बताए नियमों का उल्लंघन करता हो, तो हम आपको उन्हें तुरंत डिलीट करने की सलाह देंगे।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Instagram, Social Media, Facebook
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  2. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  2. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  3. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  8. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  9. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  10. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.