राहुल गांधी शुरू कर सकते हैं पॉडकास्ट, पीएम मोदी की 'मन की बात' को टक्कर देने की है योजना

कांग्रेस पार्टी ने हाल ही में कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया अभियान 'Speak Up India' शुरू किया था, जो कि काफी हिट रहा। इस कदम की सफलता के बाद ही पॉडकास्ट पर विचार किया गया है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 2 जून 2020 18:35 IST
ख़ास बातें
  • कथित तौर पर अपना खुद का पॉडकास्ट शुरू कर सकते हैं राहुल गांधी
  • PM मोदी की मन की बात को टक्कर देगा राहुल का पॉडकास्ट प्रोग्राम
  • पॉडकास्ट फिलहाल योजना स्तर पर है

साल 2017 में राहुल गांधी ने शुरू किया था Youtube चैनल

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जल्द ही पॉडकास्टिंग शुरू कर सकते हैं, इस मामले से जुड़े कांग्रेस सदस्य के हवाले से यह खबर सामने आई है। वहीं, माना जा रहा है कि राहुल गांधी का यह पोडकास्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रसारित 'मन की बात' रेडियो प्रोग्राम को टक्कर दे सकता है। फिलहाल यह पॉडकास्ट केवल योजना के स्तर पर है और इसे कब वास्तविक रूप देकर लाइव किया जाएगा, इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। आपको बता दें, कांग्रेस पार्टी ने हाल ही में कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया अभियान 'Speak Up India' शुरू किया था, जो कि काफी हिट रहा। इस कदम की सफलता के बाद ही पॉडकास्ट पर विचार किया गया है।

Hindustan Times की रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस के एक सदस्य ने अपनी पहचान का खुलासा न करते हुए बताया है कि फिलहाल यह पॉडकास्ट का विचार योजना स्तर पर ही है और विशेषज्ञों से इसके बारीक बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया जा रहा है और पूछा गया है कि इस पर कैसे काम किया जाए। अधिकारी ने यह भी कहा कि पॉडकास्ट लाइव होने के बाद यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात के मासिक रेडियो ब्रॉडकास्ट को टक्कर देगा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी दी कि पार्टी इसके साथ ही LinkedIn जैसे दूसरे प्लेटफॉर्म को भी एक्सप्लोर कर रही है।
Advertisement

कांग्रेस के स्पीक अप इंडिया ऑनलाइन अभियान की बात करें, तो अधिकारी ने कहा कि यह बहुत बड़ा हिट हुआ था। रिपोर्ट के अनुसार, इस अभियान के दौरान 5.7 मिलियन पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने संदेश अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड किए थे।

याद दिला दें, राहुल गांधी ने अपना YouTube चैनल साल 2017 में शुरू किया था, और उनके 294,000 सब्सक्राइबर्स हैं। दूसरी तरफ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपना यूट्यूब चैनल साल 2017 में शुरू किया था, वहीं उनके सब्सक्राइबर्स की संख्या 6.4 मिलियन है। राहुल गांधी यूट्यूब के अलावा, फेसबुक और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया चैनल्स पर भी हैं।
Advertisement

जैसे कि अधिकारी ने बताया पॉडकास्ट फिलहाल योजना के स्तर पर है, तो ऐसे में इससे संबंधित जानकारी अभी स्पष्ट नहीं है। हालांकि, उम्मीद है कि आने वाले हफ्तों में इस बारे में अधिक जानकारी हासिल हो।
Advertisement
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Rahul Gandhi, Mann Ki Baat, Prime Minister Narendra Modi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  2. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  8. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  11. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  2. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  5. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  6. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  7. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  8. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  9. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  10. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.