KGF 2 पर भारी पड़ी RRR, 1,200 करोड़ के पार पहुंचने की तैयारी!

यदि वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस में मूवी इसी तरह का प्रदर्शन करती रही, तो यह जल्द KGF 2 के कलेक्शन को पार कर लेगी।

KGF 2 पर भारी पड़ी RRR, 1,200 करोड़ के पार पहुंचने की तैयारी!

RRR का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1150 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है

ख़ास बातें
  • हाल ही में KGF 2 फिल्म RRR से आगे निकल गई थी
  • RRR का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1150 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है
  • KGF 2 की कमाई 1200 करोड़ रुपये की रेंज में है
विज्ञापन
RRR ने हाल ही में जापान में 10 करोड़ रुपये के कलेक्शन को पार किया था और अब, कथित तौर पर यह KGF 2 के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पार करने वाली है। दोनों फिल्में इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर रही हैं और दुनिया भर में बड़े पैमाने पर कमाई कर रही है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन में पिछले कुछ समय से दोनों फिल्मे एक दूसरे से कड़ी टक्कर ले रही थी। हाल ही में KGF 2 फिल्म RRR से आगे निकल गई थी, लेकिन अब ऐसा प्रतीत होता है कि RRR आगे निकलने के लिए तैयार है।

Track Tollywood के अनुसार, RRR का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1150 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है, जबकि KGF 2 की कमाई 1200 करोड़ रुपये की रेंज में है। इन दोनों फिल्मों में करीब 50 करोड़ का अंतर था। RRR फिल्म हाल ही में जापान में रिलीज हुई थी और वहां भी यह खूब कमाई कर रही है। बताया जा रहा है कि एसएस राजामौली ब्लॉकबस्टर जापान में 10 करोड़ की कमाई को पार कर गई है।

यदि वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस में मूवी इसी तरह का प्रदर्शन करती रही, तो यह जल्द KGF 2 के कलेक्शन को पार कर लेगी। जापान के अलावा, आरआरआर टीम फिल्म को कथित तौर पर अन्य अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी रिलीज करने की योजना बना रही है।

इससे अलग, बताते चलें कि राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ी यात्रा में KGF 2 के संगीत का इस्तेमाल करने के लिए राहुल गांधी, जयराम रमेश और सुप्रिया के खिलाफ कॉपीराइट अधिनियम, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट और भारतीय दंड संहिता के प्रावधानों के तहत शुक्रवार को MRT म्यूजिक के एम नवीन कुमार द्वारा यशवंतपुर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई थी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »