• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • KGF 2 का गाना चोरी करने पर कोर्ट सख्त, कांग्रेस और भारत जोड़ो यात्रा के ट्विटर अकाउंट को ब्लॉक करने का आदेश

KGF-2 का गाना चोरी करने पर कोर्ट सख्त, कांग्रेस और भारत जोड़ो यात्रा के ट्विटर अकाउंट को ब्लॉक करने का आदेश

आपको बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ी यात्रा 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई और 30 जनवरी 2023 को जम्मू पहुंचने वाली है।

KGF-2 का गाना चोरी करने पर कोर्ट सख्त, कांग्रेस और भारत जोड़ो यात्रा के ट्विटर अकाउंट को ब्लॉक करने का आदेश
विज्ञापन
कांग्रेस (Congress) पार्टी देश में सत्ता पाने के लिए जूझ रही है। मगर अब एक नई मुश्किल में घिरती भी नजर आ रही है। जी हां कांग्रेस पार्टी और भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के ट्विटर हैंडल को बेंगलुरु के कोर्ट द्वारा तुरंत ब्लॉक करने का आदेश दिया गया है। कोर्ट ने ट्विटर से इसे ब्लॉक करने के लिए कहा है। इसके पीछे की वजह भी बेहद दिलचस्प है। जी हां भारत जोड़ो यात्रा में भारत में बेहद लोकप्रिय केजीएफ-2 (KGF-2) फिल्म का संगीत बिना अनुमति के उपयोग किया गया था। मगर कांग्रेस को यह करना भारी पड़ गया, क्योंकि संगीत पर मालिकाना हक रखने वाली कपनी ने इसके लिए शिकायत दर्ज करवा दी। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

आपको बता दें कि केजीएफ-2 की संगीत लेबल कंपनी एमआरटी म्यूजिक ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के अलावा 3 कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कॉपीराइट नियमों के उल्लंघन के मामले में शिकायत दर्ज की थी, जिसकी सुनवाई करते हुए कोर्ट ने यह आदेश दिया। ऐसा आरोप लगाया गया है कि इसके कॉपीराइट का उल्लंघन किया गया है। यात्रा के दौरान केजीएफ-2 में अभिनेता यश (Yash) किरदार नाम रॉकी भाई पर फिल्माया गाना समुंदर में लहर उठी है जिद्दी जिद्दी है तूफान चट्टानें भी कांप रही है जिद्दी जिद्दी है तूफान का इस्तेमाल किया गया। इसके कॉपीराइट संगीत का इस्तेमाल के लिए कांग्रेस और उसके नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ी यात्रा में केजीएफ -2 संगीत का इस्तेमाल करने के लिए राहुल गांधी, जयराम रमेश और सुप्रिया के खिलाफ कॉपीराइट अधिनियम, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट और भारतीय दंड संहिता के प्रावधानों के तहत शुक्रवार को MRT म्यूजिक के एम नवीन कुमार द्वारा यशवंतपुर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई थी। कोर्ट ने कहा कि कांग्रेस को "अगले आदेश तक अपने प्लेटफॉर्म से लिंक हटाने का निर्देश दिया।" वहीं दो ट्विटर अकाउंट को ब्लॉक करने का आदेश भी दिया।

आपको बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ी यात्रा 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई और 30 जनवरी 2023 को जम्मू पहुंचने वाली है। इस यात्रा ने अब तक 5 दक्षिणी राज्यों केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना को कवर किया है। यह यात्रा इस दौरान यह कई राज्यों से होकर गुजरेगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Rahul Gandhi, Congress, Twitter, Bengaluru, Bharat Jodo Yatra
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  2. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  3. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  4. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  5. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  6. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  7. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  8. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  9. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  10. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »