• होम
  • सोशल
  • फ़ीचर
  • काम करने वाले एटीएम की है तलाश? सोशल मीडिया करेगा आपकी मदद

काम करने वाले एटीएम की है तलाश? सोशल मीडिया करेगा आपकी मदद

काम करने वाले एटीएम की है तलाश? सोशल मीडिया करेगा आपकी मदद
ख़ास बातें
  • सोशल मीडिया आपके आसपास एटीएम ढूंढने में मदद करेगा
  • काम कर रहे एटीएम के बारे में फेसबुक व ट्विटर पर पता कर सकते हैं
  • एटीएम जाने से पहले जानकारी को वेरिफाई जरूर कर लें
विज्ञापन
अगर आप इस आर्टिकल को पढ़ रहे हैं तो शायद आप भी उन करोड़ों भारतीयों में से एक हैं जो नकदी की समस्या से जूझ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा काले धन के खात्मे के मिशन की शुरुआत ने कई लोगों के लिए कई परेशानी पैदा कर दी है। इसी के साथ कई एटीएम सर्विस ठप हो गई हैं और नकदी निकालने के लिए लंबी कतारें लगी हुईं हैं। एटीएम के लगातार काम ना करने से कई लोगों को दिक्कत हो सकती है। लेकिन इस परेशानी को नजरअंदाज़ करने के लिए आप इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

काम कर रहे एटीएम के बारे में क्राउडसोर्सिंग इन्फोर्मेशन के लिए सोशल मीडिया शायद सबसे बेहतर टूल है। और लोग इन प्लेफॉर्म पर एक दूसरे की मदद करते देखे जा सकते हैं। हम पहले भी चेन्नई में बाढ़ के समय खाना बांटने और दूसरी मदद के लिए सोशल मीडिया को एक प्रभावी टूल के रूप में देख चुके हैं। ट्विटर और फेसबुक पर मौज़ूद अच्छे लोग एक बार फिर मदद को तैयार हैं।

फेसबुक और ट्विटर पर तीन प्रमुख हैशटैह हैं-  #WorkingATMs, #ATMsWithCash, and #ATMsNearYou। हमने दोनों वेबसाइट पर इन तीनों हैशटैग का इस्तेमाल किया और हमें ट्वीटर फेसबुक पोस्ट पर जवाब के आधार पर काफी अच्छे और सही परिणाम मिलें। लेकिन एटीएम जाने से पहले इन दावों की जांच खुद से जरूर कर लें।

एक और तरीका है क्राउडसोर्सिंग वेबसाइट जैसे एटीएम सर्च। आपके आसपास कोई एटीएम है तो आप इस बारे में इस वेबसाइट पर जाकर पता कर सकते हैं। जब हमने इस वेबसाइट को इस्तेमाल किया तो यह बहुत अच्छे से काम नहीं कर रही थी और शायद इसकी वजह इस पर ज्यादा ट्रैफिक का होना रहा। लेकिन आप अपना भाग्य आजमा सकते हैं और हो सकता है कि वेबसाइट ठीक से काम करने लगे। एक बार फिर हम आपको बिना वेरिफाई किए इन दावों पर विश्वास ना करने की सलाह देंगे। दूर स्थित किसी एटीएम में जाने से पहले अपने आसपास पहले पूछताछ जरूर कर लें।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , 500 Rs Note, 2000 Rs Note, ATM, Cash, Narendra Modi, India
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »