चीन में लोगों पर हमला करता दिखाई दिया ह्यूमनॉइड रोबोट! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

वीडियो चीन का बताया जा रहा है, जहां एक इवेंट के दौरान एक ह्यूमनॉइड अचानक भीड़ पर हमला कर देता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 25 फरवरी 2025 21:55 IST
ख़ास बातें
  • चीन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है
  • यहां एक ह्यूमनॉइड रोबोट भीड़ पर अटैक करता नजर आ रहा है
  • कुछ लोगों का मानना है कि यह असल में रोबोट फिसलकर गिरा था

Representative Image

Photo Credit: Unsplash/ Possessed Photography

वर्तमान में दुनियाभर के देश ह्यूमनॉइड पर फोकस कर रहे हैं, जिनमें चीन इसमें लीड हासिल करने के भरसक प्रयास कर रहा है। ऐसा माना जाता है कि ह्यूमनॉइड मनुष्यों के कई बड़े और मुश्किल कामों को आसान बना सकते हैं। हालांकि, कुछ एक्सपर्ट्स का यह भी मानना है कि ये रोबोट्स भविष्य में मनुष्यों के लिए एक बड़े खतरे के रूप में भी उभर सकते हैं और अब, तेजी से वायरल हो रहा एक वीडियो इसी खतरे की ओर इशारा कर रहा है। दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक ह्यूमनॉइड रोबोट को भीड़ पर हमला करते दिखाया गया है। हालांकि, इसकी वैधता पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं और साथ ही इस यह शंका भी पैदा हो रही है कि कि रोबोट असल में अटैक कर रहा है या माममा कुछ और है।

बेन गेस्किन ने X पर एक इस वीडियो को शेयर करते हुए इस टेक्नोलॉजी पर संदेह जताया। वीडियो चीन का बताया जा रहा है, जहां एक इवेंट के दौरान एक ह्यूमनॉइड अचानक भीड़ पर हमला कर देता है। पहली झलक में देखने से लगता है कि रोबोट का सही में आक्रामक व्यवहार है। हालांकि, यहां कुछ अन्य एंगल पर भी ध्यान देने की जरूरत है।
Advertisement

अपने पोस्ट में गेस्किन लिखते हैं, "चीन में एक सामूहिक कार्यक्रम में AI से लैस रोबोट ने एक इंसान पर हमला कर दिया, क्या यह शुरुआत है?" वीडियो में, रोबोट इवेंट में मौजूद भीड़ की ओर बढ़ता है और अचानक हाथ-पांव चलाने लगता है। हालांकि, यहां मामले का एक और पहलू सामने आता है। कई लोगों ने और अपने एक अन्य कमेंट में खुद गेस्किन ने भी संदेह जताया कि यह अटैक नहीं, बल्कि ऐसा हो सकता है कि रोबोट अचानक अस्थिर होकर गिरा हो और खुद को बैलेंस करने की कोशिश कर रहा हो।
 

वीडियो शेयर करने के थोड़े समय बाद गेस्किन ने उसी पोस्ट पर एक रिप्लाई करते हुए लिखा, "यह संभवतः एक रिमोट-कंट्रोल्ड रोबोट है जो फेंस के बहुत करीब आ गया और आगे की ओर फिसल गया, जिससे ऐसा लग रहा है कि यह किसी पर हमला कर रहा है। मुझे नहीं लगता कि अभी तक चिंता की कोई बात है।"
Advertisement

इसके बाद एक के बाद एक, पोस्ट पर कई तरह के कमेंट आएं, जिनमें से कुछ लोगों का कहना था कि ह्यूमनॉइड मनुष्यों के लिए बहुत बड़ा खतरा बन सकते हैं, जबकि कुछ ने कहा कि हमें टेक्नोलॉजी से इतना डरने की जरूरत नहीं है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Humanoid, HUmanoid roBOt, Humanoid Attack, China
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  2. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  6. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  7. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  8. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  2. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  3. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  4. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  7. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  8. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  9. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  10. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.