Flying Car Video: आ गई उड़ने वाली कार! Rs 2.5 करोड़ है कीमत, सड़क पर चलेगी, आसमान में भी उड़ेगी, देखें वीडियो

Alef Aeronautics ने एक ऐसी कार बना डाली है जो सड़कों पर तो चलेगी ही, लेकिन जरूरत होने पर यह हवा में भी उड़ सकेगी।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 फरवरी 2025 11:12 IST
ख़ास बातें
  • उड़ने वाली कारों का सपना जल्द ही हकीकत होता नजर आएगा।
  • ऑटोमेकर Alef Aeronautics ने बनाई है उड़ने वाली कार।
  • इस कार की कीमत लगभग 2.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

Alef Aeronautics ने एक ऐसी कार बना डाली है जो सड़कों पर तो चलेगी ही और हवा में भी उड़ सकेगी।

Photo Credit: X/@MarioNawfal

आपने Sci-Fi फिल्मों में उड़ने वाली कारें जरूर देखी होंगी। अब यह सब हकीकत में भी होता दिखाई देने वाला है। जी हां, दुनिया की पहली उड़ने वाली कार का वीडियो जारी कर दिया गया है। दुनियाभर के हिस्सों में लोग अक्सर ट्रैफिक जाम में फंसे रहते हैं, लेकिन अब इसका समाधान जल्द ही आपके सामने होगा जब सड़कों पर चलने वाली कारें आसमान में भी उड़ सकेंगी। 

उड़ने वाली कारों का सपना जल्द ही हकीकत होता नजर आएगा। Alef Aeronautics ने एक ऐसी कार बना डाली है जो सड़कों पर तो चलेगी ही, लेकिन जरूरत होने पर यह हवा में भी उड़ सकेगी। इस कार की कीमत लगभग 2.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसे एक नॉर्मल कार की तरह ड्राइव किया जा सकता है। लेकिन इसके बॉनेट में प्रॉपेलर लगे हैं जिससे यह किसी भी समय हवाई जहाज की तरह टेक-ऑफ कर सकती है। अमेरिका बेस्ड ऑटोमेकर Alef Aeronautics ने इसका पहला वीडियो भी रिलाज कर दिया है जो किसी Sci-Fi मूवी से कम नहीं लग रहा है। देखें- 

कार में डिस्ट्रिब्यूटेड इलेक्ट्रिक प्रॉपल्शन का इस्तेमाल किया गया है, प्रॉपेलर ब्लेड को एक जालीदार परत कवर करती है, जिससे कि कार ऊपर उड़ने में सक्षम हो जाती है। New York Post की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने परीक्षण के लिए एक प्रोटोटाइप का इस्तेमाल किया जो Alef Model Zero का एक बहुत ही हल्क वर्जन था। Alef के सीईओ ने इस उपलब्धि की 1903 में Wright Brothers के Kitty Hawk वीडियो से तुलना की और कहा कि यह ड्राइव और फ्लाइट टेस्ट रियल वर्ल्ड सिटी एनवायरमेंट में टेक्नोलॉजी का एक महत्वपूर्ण सबूत देता है। 

बहरहाल कार का जो वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, काफी वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि कैसे कार सड़क से उठकर हवा में उड़ने लगती है, और यह पास में ही खड़ी एक दूसरी कार के ऊपर से उड़कर गुजरती है। सोशल मीडिया पर यूजर्स में इसे लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। कुछ यूजर्स यह भी पूछ रहे हैं कि क्या यह कमर्शियल तौर पर भी आएगी! 
Advertisement

कमर्शियल तौर पर कंपनी दो सीट वाला Alef Model A मॉडल लॉन्च कर सकती है। इसकी उड़ने की रेंज 110 मील होगी और ड्राइव करने की रेंज 200 मील होगी। कंपनी ने कहा कि उसे अब तक 3,300 प्री-ऑर्डर मिल चुके हैं। 2035 तक कंपनी Alef Model Z लॉन्च कर सकती है जो 4-सीटर कार होगी। इसकी उड़ने की रेंज 200 मील होगी और ड्राइव रेंज 400 मील होगी। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.