फेसबुक इस्तेमाल करने वालों की संख्या 1.71 अरब के पार

फेसबुक इस्तेमाल करने वालों की संख्या 1.71 अरब के पार
विज्ञापन
सोशल नेटवर्किंग की दिग्गज कंपनी फेसबुक के राजस्व में साल 2016 की दूसरी तिमाही में जबरदस्त वृद्धि हुई है और यह 6.44 अरब डॉलर रही, जबकि इसके यूज़र की संख्या 1.71 अरब से ज्यादा हो गई है। पहले कंपनी ने 6.44 अरब डॉलर के राजस्व का अनुमान लगाया था। वहीं, कंपनी का मुनाफा 2.02 अरब डॉलर रहा, जबकि पिछले साल की समान अवधि में 71.9 करोड़ डॉलर था।

वहीं, वॉल स्ट्रीट के निवेशकों ने भी फेसबुक की वृद्धि पर खुशी जाहिर की है और इसके शेयरों की कीमत में 7.5 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली और यह 132 डॉलर प्रति शेयर पर बंद हुआ।

जून में फेसबुक को हर रोज इस्तेमाल करने वाले यूज़र की संख्या औसतन 1.13 अरब रही जो साल दर साल आधार पर 17 फीसदी अधिक है। इसी महीने में मोबाइल पर फेसबुक सर्फ करने वाले यूज़र की संख्या 1.03 अरब रही जो कि पिछले साल के मुकाबले साल दर साल आधार पर 22 फीसदी अधिक रही।

फेसबुक के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग ने एक बयान जारी कर बताया, "एक और तिमाही में हमारा व्यापार और प्रदर्शन शानदार रहा है। खासतौर से वीडियो क्षेत्र में हमारा प्रदर्शन उल्लेखनीय है। यह हमारी सभी सेवाओं में सबसे प्रमुख है।"

फेसबुक पर रोजाना 2 अरब सर्च किए जाते हैं जोकि एक साल पहले 1.5 अरब था।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Facebook, Facebook user, Facebook Live, Mark Zuckerberg, Social
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  5. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  7. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  8. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  9. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  10. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »