ऑफिस में चैट करने के लिए आएगा 'फेसबुक एट वर्क'

ऑफिस में चैट करने के लिए आएगा 'फेसबुक एट वर्क'
विज्ञापन
ऑफिस में फेसबुक के इस्तेमाल को मंजूरी नहीं देने की नीति में निकट भविष्य में बदलाव आ सकता है, क्योंकि फेसबुक द्वारा डिजाइन 'फेसबुक एट वर्क' ऑफिस में भी इस्तेमाल किया जाएगा। 'फेसबुक एट वर्क' नामक टूल जनवरी से ही परीक्षण में है, हालांकि पायलट कार्यक्रम खत्म हो चुका है और कंपनी द्वारा इस साल के अंत तक इंटरऑफिस नेटवर्क के मुफ्त संस्करण को लॉन्च करने की संभावना है।

फेसबुक कई सालों से अपने 'फेसबुक एट वर्क' संस्करण पर काम कर रहा है। परीक्षण के तहत 100 से अधिक कंपनियां 'फेसबुक एट वर्क' का इस्तेमाल कर रही हैं।

एक प्रमुख बियर निर्माता कंपनी हेनेकन 'फेसबुक एट वर्क' को अपने शीर्ष 40 कार्यकारियों के साथ परीक्षण कर रही है, लेकिन कंपनी की योजना अपने सभी 550 अमेरिकी कर्मचारियों तक इसे सितंबर के अंत तक पहुंचाने की है।

लैटिन अमेरिका की एक ई-कॉमर्स कंपनी लिनियो उत्पाद का प्रसार इस महीने के अंत तक 200 से बढ़ाकर 2 हजार लोगों तक करने जा रही है।

हुटसूट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रयान होम्स ने कहा, "संगठन द्वारा लोगों को फेसबुक के इस्तेमाल से रोकना प्रेक्टिकल नहीं है। यह वैसा ही है, जैसे लोगों से कहना कि उनका व्यक्तिगत फोन नहीं हो सकता।"
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में महंगे हुए BYD के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, प्राइस में 1 लाख रुपये तक की बढ़ोतरी
  2. अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump को क्रिप्टो से मिली 1 अरब डॉलर से ज्यादा की इनकम
  3. Moto G77 Power में मिलेगा 6.72 इंच फुल HD+ डिस्प्ले, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Amazon Prime Day Sale 2026: मेगा सेल में Echo स्पीकर और Fire TV स्टिक पर तगड़े डिस्काउंट!
  5. Apple करेगी 2027 में बड़ा धमाका, नया iPad Pro, iPhone Air 2, iPhone 18e हो सकते हैं लॉन्च!
  6. Amazon Prime Day Sale 2026: जल्द शुरू होगी मेगा सेल, इन मोबाइल डील्स को मिस मत करना!
  7. HP ने भारत में AMD Ryzen चिपसेट के साथ लॉन्च किया नया गेमिंग लैपटॉप, जानें प्राइस, फीचर्स
  8. Marshall ने भारत में लॉन्च किया Milton A.N.C. हेडफोन, 80 घंटे तक बैटरी और Spatial Audio
  9. Red Magic Gaming Tablet 5 Pro हुआ लॉन्च, 8,300mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Samsung Galaxy Jump 5 लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »