• होम
  • सोशल
  • ख़बरें
  • Elon Musk ने कई बड़े पत्रकारों के Twitter अकाउंट किए बैन, ट्विटर राइवल Mastadon भी लिस्ट में शामिल

Elon Musk ने कई बड़े पत्रकारों के Twitter अकाउंट किए बैन, ट्विटर राइवल Mastadon भी लिस्ट में शामिल

मस्क ने यह भी कहा, "दिन भर मेरी आलोचना करना पूरी तरह से ठीक है, लेकिन मेरी रियलटाइम लोकेशन के बारे में बताना और परिवार को खतरे में डालना ठीक नहीं है।"

Elon Musk ने कई बड़े पत्रकारों के Twitter अकाउंट किए बैन, ट्विटर राइवल Mastadon भी लिस्ट में शामिल

Twitter ने अधिग्रहण के बाद सबसे पहले CEO पराग अग्रवाल को कंपनी से निकाला था

ख़ास बातें
  • टाइम्स रिपोर्टर रेयान मैक और पोस्ट रिपोर्टर ड्रू हारवेल का अकाउंट सस्पेंड
  • CNN रिपोर्टर डॉनी ओ'सुलिवन और Mastodon का अकाउंट भी किया गया सस्पेंड
  • सभी ने ट्विटर मालिक द्वारा किए गए अधिग्रहण के बाद उन के बारे में लिखा था
विज्ञापन
Elon Musk द्वारा Twitter को खरीदे जाने के बाद से ही प्लेटफॉर्म पर एक के बाद एक बदलाव देखने को मिल रहे हैं। अब, प्लेटफॉर्म से सबसे बड़ी खबर आई है कि एलन मस्क के Twitter Inc ने गुरुवार को न्यूयॉर्क टाइम्स और वाशिंगटन पोस्ट सहित कई बड़े संस्थानों के पत्रकारों के अकाउंट्स को सस्पेंड कर दिया है। समाचार एजेंसी के हवाले से पता चला है कि जिन पत्रकारों के अकाउंट्स सस्पेंड किए गए हैं, उन सभी ने ट्विटर मालिक द्वारा किए गए अधिग्रहण के बाद उन के बारे में लिखा था।

Reuters के मुताबिक, Twitter ने कई बड़े न्यूज संस्थानों के पत्रकारों के अकाउंट को सस्पेंड कर दिया है, जिससे जुड़े एक ट्वीट का जवाब देते हुए एलन मस्क ने लिखा, (अनुवादित) 'हर किसी की तरह डॉक्सिंग रूल्स पत्रकारों पर भी लागू होते हैं।" जिससे पता चलता है कि अकाउंट को बैन करने के लिए प्लेटफॉर्म की डॉक्सिंग पॉलिसी का इस्तेमाल किया गया है।

मस्क ने यह भी कहा कि (अनुवादित) "दिन भर मेरी आलोचना करना पूरी तरह से ठीक है, लेकिन मेरी रियलटाइम लोकेशन के बारे में बताना और परिवार को खतरे में डालना ठीक नहीं है।"

कुछ बड़े संस्थानों के पत्रकारों के नाम टाइम्स के रिपोर्टर रेयान मैक (@rmac18), Mashable के रिपोर्टर मैट बाइंडर (@MattBinder), पोस्ट के रिपोर्टर ड्रू हारवेल (@drewharwell) और CNN के रिपोर्टर डॉनी ओ'सुलिवन (@donie) हैं। अमेरिकी पॉलिसी और पॉलिटिक्स को कवर करने वाले स्वतंत्र पत्रकार आरोन रूपर (@atrupar) के अकाउंट को भी सस्पेंड कर दिया गया है। फिलहाल यह जानकारी नहीं है कि अकाउंट को स्थाई रूप से बंद किया गया है या यह सस्पेंशन अस्थाई है।

समाचार एजेंसी के मुताबिक, The New York Times के प्रवक्ता का कहना है कि, "द न्यू यॉर्क टाइम्स के रेयान मैक सहित कई प्रमुख पत्रकारों के ट्विटर अकाउंट्स का सस्पेंशन संदिग्ध और दुर्भाग्यपूर्ण है। न तो टाइम्स और न ही रेयान को इस बारे में कोई स्पष्टीकरण मिला है कि ऐसा क्यों हुआ। हम उम्मीद करते हैं कि सभी पत्रकारों के अकाउंट्स वापस एक्टिव कर दिए जाएं और ट्विटर इस पर एक संतोषजनक स्पष्टीकरण जारी करे।"

इसके अलावा, बताया गया है कि सोशल मीडिया कंपनी Mastodon (@joinmastodon) के ऑफिशियल अकाउंटस को भी सस्पेंड कर दिया गया है, जो पिछले कुछ समय से Twitter प्रतियोगी के रूप में सामने आया है। बड़े पैमाने पर Twitter यूजर Mastodon की तरफ रुख कर रहे हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Elon Musk, Twitter, Twitter Account Ban
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  2. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  3. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  4. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  5. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  6. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  7. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  8. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  9. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  10. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »