Video : Elon Musk की कंपनी ने बनाया रोबोट, करता है योग और सूर्य नमस्‍कार! जानें Optimus के बारे में

Optimus Robot Video : एलन मस्‍क ने ऑप्टिमस का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में रोबोट को ‘नमस्‍ते’ और ‘सूर्य नमस्‍कार’ करते हुए देखा जा सकता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 26 सितंबर 2023 17:43 IST
ख़ास बातें
  • एलन मस्‍क ने शेयर किया नया वीडियो
  • टेस्‍ला के रोबोट की क्षमताओं को दिखाया
  • भविष्‍य में इस्‍तेमाल हो सकता है रोबोट

Optimus एक खर्चीला रोबोट हो सकता है। इसकी कीमत लाखों में हो सकती है।

Photo Credit: Video Grab/@elonmusk

Elon Musk की कार कंपनी बीते कुछ साल से humanoid robot पर काम कर रही है। इसका नाम Optimus है। इस रोबोट को सबसे पहले Tesla AI Day में साल 2022 में दिखाया गया था। कहा जाता है कि ह्यूमनॉयड रोबोट कुछ ऐसे बेसिक काम करेगा, जो लोगों के लिए बोरिंग होते हैं। अब एलन मस्‍क ने ऑप्टिमस का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में रोबोट को ‘नमस्‍ते' और ‘सूर्य नमस्‍कार' करते हुए देखा जा सकता है। रोबोट किस तरह के काम कर सकता है, यह भी वीडियो में समझाने की कोशिश की गई है।   

एलन मस्‍क ने जो वीडियो शेयर किया है, वह 1 मिनट 18 सेकंड का है। इसकी शुरुआत ऑप्‍टिमस के बारे में नई जानकारियों के साथ होती है। वीडियो बताता है कि Optimus पहले से ज्‍यादा एडवांस हो गया है और कई जरूरी टास्‍क पूरे कर सकता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि रोबोट नीले ब्‍लॉक्‍स को नीली ट्रे में रखता है और ग्रीन को ग्रीन ट्रे में। उसे भटकाने की कोशिश की जाती है, लेकिन वह अपनी जिम्‍मेदारी सही तरीके से पूरी कर जाता है। 
Advertisement
 

वीडियो यह भी बताता है कि रोबोट खुद को स्‍ट्रैच कर सकता है। वह सूर्य नमस्‍कार की तरह योग करता है। नमस्‍ते करता है। Optimus की खूबी है कि वह नए टास्‍क भी आसानी से सीख सकता है। वह विजन और जॉइंट पोजीशन एनकोडर की मदद से अपने अंगों का पता लगा लेता है। 
Advertisement

हालांकि अभी यह पता नहीं है कि कंपनी इस रोबोट का इस्‍तेमाल कहां करेगी। क्‍या यह व्‍यवसायिक यूज के लिए होगा या निजी स्‍तर पर भी इस्‍तेमाल किया जा सकेगा। आने वाले दिनों में इस पर और जानकारी मिलने की उम्‍मीद है। Optimus एक खर्चीला रोबोट हो सकता है। इसकी कीमत लाखों में हो सकती है। रिपोर्ट्स पर भरोसा किया जाए तो इसे स्‍पेस मिशनों में भी इस्‍तेमाल किया जा सकता है। 

इन बातों में कितनी सच्‍चाई है, यह आने वाले वक्‍त में पता चलेगा। फ‍िलहाल आधिकारिक तौर पर Optimus को लेकर कंपनी ने कुछ नहीं कहा है सिवाय इस वीड‍ियो के। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  2. Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
  3. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer ने भारत में लॉन्च किया ₹68 हजार का Swift Neo AI लैपटॉप, 32GB RAM के साथ मिलेगा 1TB SSD स्टोरेज
  2. 78 लाख छात्रों-शिक्षकों को फ्री मिलेगा हजारों रुपये वाला Adobe Express, इन 7 राज्यों से शुरू हुई पहल
  3. 50MP कैमरा वाले Poco M8x 5G की सेल शुरू, 7900mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स
  4. Facebook, Instagram रात को 12 से सुबह 6 बजे तक रहेगा बंद! Meta ने लिया अबतक का सबसे बड़ा फैसला
  5. Instagram पर ₹8.5 करोड़ का स्कैम, August 25 ने बड़े खुलासे के लिए यूजर्स से लिए ₹500, वीडियो में दिखा क्या?
  6. 87% ग्राहक परफॉर्मेंस देखकर खरीदते हैं लैपटॉप, Amazon के Tech सर्वे में खुलासा
  7. Samsung का फ्लैगशिप फोन मिल रहा ₹23,999 सस्ता, ये ई-कॉमर्स साइट दे रही तगड़ा ऑफर
  8. Realme P4s 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  9. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  10. BSNL और Vodafone Idea के बीच नई डील! भारत के बड़े हिस्से में यूजर्स को मिलेगा बेहतर नेटवर्क
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.