Chandrayaan-3 पर ‘फालतू’ सवाल करने वालों को आनंद महिंद्रा का जवाब, क्‍या कहा? जानें

Anand Mahindra on Chandrayaan-3 : इसरो ने लेटेस्‍ट स्‍पेस मिशन और इस पर होने वाले खर्च पर कई लोग सवाल उठा रहे हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 17 जुलाई 2023 17:00 IST
ख़ास बातें
  • चंद्रयान-3 पर आनंद महिंद्रा ने किया ट्वीट
  • मिशन की आलोचना करने वालों को दिया जवाब
  • कहा, यह हमें एक राष्‍ट्र के रूप में आत्‍मविश्‍वास से भरता है

आनंद महिंद्रा ने एक वीडियो भी शेयर किया है। वीडियाे में देखा जा सकता है कि चंद्रयान-3 का लॉन्‍च देखने के लिए आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में बनाई गई दर्शक गैलरी में भारी भीड़ जमा हुई थी।

भारत का चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) मिशन सफलता के साथ लॉन्‍च हो गया है। भारतीय स्‍पेस एजेंसी इसरो (ISRO) की तारीफ पूरी दुनिया में हो रही है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) की ओर से भी बधाई आई है। इसके बावजूद आलोचना करने वालों की कमी नहीं है। मिशन पर सवाल उठ रहे हैं। इसकी जरूरत क्‍यों? यह कहा जा रहा है और खर्चे पर भी बात हो रही है। ऐसे तमाम ‘सवालजादों' को बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने जवाब दिया है। सोशल मीडिया पर अपने पोस्‍ट से सुर्खियां बटोरने वाले आनंद महिंद्रा ने क्‍या कहा है चंद्रयान-3 मिशन पर, आइए जानते हैं।  

उन्‍होंने अपने लेटेस्‍ट ट्विटर पोस्‍ट में लिखा, ऐसे कई लोग होंगे जो सवाल करेंगे कि हम चंद्रयान-3 और वास्तव में पूरे स्‍पेस प्रोग्राम पर पैसा क्यों खर्च कर रहे हैं। जवाब में उन्‍होंने कहा कि जब हम तारों तक पहुंचते हैं तो इससे हमें अपनी टेक्‍नॉलजी पर गर्व और एक राष्ट्र के रूप में आत्मविश्वास होता है। यह हम सभी को तारों तक पहुंचने के लिए प्रेरित करती है। 
 

इस ट्वीट के साथ ही आनंद महिंद्रा ने एक वीडियो भी शेयर किया है। वीडियाे में देखा जा सकता है कि चंद्रयान-3 का लॉन्‍च देखने के लिए आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में बनाई गई दर्शक गैलरी में भारी भीड़ जमा हुई थी। स्‍टूडेंट्स से लेकर आम लोग उस लॉन्‍च को देखने के लिए पहुंचे थे। जैसे ही रॉकेट लॉन्‍च होता है, लोग चिल्‍लाते हुए अपनी खुशी का इजहार करने लगते हैं। 
Advertisement

आनंद महिंद्रा की तरह पूरे देश को इस लॉन्‍च का बेसब्री से इंतजार था। इसरो के ऑफ‍िशियल यूट्यूब चैनल पर 10 लाख से ज्‍यादा लोगों ने इस लॉन्‍च को लाइव देखा था। लॉन्‍च के बाद इसरो ने बताया था कि  ‘चंद्रयान-3' तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग की कोशिश 23 अगस्त को करेगा। उस दिन शाम 5 बजकर 47 मिनट पर लैंडिंग किए जाने की योजना है। वहीं, एक अगस्‍त को चंद्रयान को चांद की कक्षा में स्‍थापित किया जा सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.