चारपाई से बना दी गाड़ी, आनंद महिंद्रा ने शेयर किया 'देसी जुगाड़' का वीडियो

वीडियो में एक शख्स चारपाई से बनी एक गाड़ी को चलाता नजर आ रहा है, जिसे देखकर यकीनन आप भी हैरत में पड़ जाएंगे।

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 13 जून 2023 21:24 IST
ख़ास बातें
  • वायरल वीडियो में एक शख्स चारपाई से बनी एक गाड़ी को चलाता नजर आ रहा है
  • इसमें आगे की ओर स्टीरियर व्हील लगा है
  • मोटर सिस्टम को पीछे की ओर फिट किया गया है

आनंद महिंद्रा अकसर Twitter पर दिलचस्प वीडियो को शेयर करते रहते हैं

Photo Credit: Twitter (@ManjariDas92)

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) अकसर सोशल मीडिया पर उन लोगों की तारीफ में पोस्ट शेयर करते नजर आते हैं, जो अपनी कला के जरिए कुछ अनोखा बनाकर दिखाते हैं। अरबपति उद्दोगपति ने एक ऐसे ही शख्स का वायरल हो रहा वीडियो शेयर किया है, जिनके एक चारपाई को चार पहियों वाली गाड़ी में तबदील कर दिया।

आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक शख्स चारपाई से बनी एक गाड़ी को चलाता नजर आ रहा है, जिसे देखकर यकीनन आप भी हैरत में पड़ जाएंगे। वीडियो में शख्स पेट्रोल पंप पर चारपाई से बने वाहन को चलाता नजर आ रहा है। शख्स ने चारपाई के चारों कोनों पर पहिए फिट किए हैं। इसमें आगे की ओर स्टीरियर व्हील लगा है और मोटर सिस्टम को पीछे की ओर फिट किया गया है।

महिंद्रा ने ट्वीट शेयर करते हुए लिखा, "मुझे यह वीडियो कम से कम दस दोस्तों से मिला होगा। मैंने इसे आरटी [रीट्वीट] नहीं किया क्योंकि यह ध्यान आकर्षित करने के लिए एक शरारती जुगाड़ की तरह लग रहा था और अधिकांश नियमों का उल्लंघन भी करता था। लेकिन ईमानदारी से कहूं तो मैंने उस उपयोग के बारे में कभी नहीं सोचा जिसका जिक्र आपने किया है। हां, कौन जानता है, यह दूर-दराज के क्षेत्रों में असाधारण स्थितियों में एक संजीवनी बन सकता है..."
 

फिलहाल इसकी पुष्टी नहीं हुई है कि वीडियो कब और कहां बनाया गया है। @manjariDas92 हैंडल पर शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 4 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और इसे हजारों लोग लाइक कर चुके हैं।

वहीं पोस्ट देख चुके यूजर्स इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'कमाल का जुगाड़।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'दूरस्थ क्षेत्रों में जीवन रक्षक हो सकता है, इसमें कोई संदेह नहीं है।'
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Anand Mahindra, Anand Mahindra tweet, jugaad

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor की 14,000mAh की पावरफुल बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
  2. 19000 रुपये सस्ता मिल रहा Google का 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला Pixel स्मार्टफोन
  3. iQOO Neo 11S में मिल सकती है 8000mAh बैटरी, 2K डिस्प्ले, फीचर्स लीक
  4. Apple के फोल्डेबल आईफोन की जल्द शुरू हो सकती है मैन्युफैक्चरिंग, सितंबर में लॉन्च की तैयारी
  5. अब जेब में लेकर घूम पाएंगे सिनेमा, प्रोजेक्टर वाला रग्ड फोन लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Casio ने पेश की Pokemon फैंस के लिए खास स्मार्टवॉच, जानें कीमत
  2. iQOO Neo 11S में मिल सकती है 8000mAh बैटरी, 2K डिस्प्ले, फीचर्स लीक
  3. Apple के फोल्डेबल आईफोन की जल्द शुरू हो सकती है मैन्युफैक्चरिंग, सितंबर में लॉन्च की तैयारी
  4. कंक्रीट पर गिरने पर भी नहीं टूटेगा डिस्प्ले! इस नए फोन ने पास किए हैं मजबूती के 23 टेस्ट
  5. Samsung Galaxy S27 सीरीज में होगी Galaxy S27 Pro की एंट्री! जानें क्या होगा फोन में खास
  6. iPhone पर किसी कॉल को होल्ड पर कैसे रखें, ये है आसान तरीका
  7. Redmi K90 Ultra में होगी 8,550mAh की बैटरी, गेमिंग में दमदार परफॉर्मेंस का दावा
  8. Passport खो जाए तो क्या करें? जानें नया पासपोर्ट बनवाने का पूरा तरीका
  9. 209 किमी रेंज के साथ Monarc Tracer इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, फ्री मिल रहा हेलमेट!
  10. Motorola Edge 70 Pro+ vs iQOO 15R vs Nothing Phone 3: जानें 50 हजार में कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.