• होम
  • सोशल
  • ख़बरें
  • ‘12वीं फेल’ देखकर बोले आनंद महिंद्रा : ये दिल मांगे मोर… फ‍िल्‍म की तारीफ में कही ये बातें

‘12वीं फेल’ देखकर बोले आनंद महिंद्रा : ये दिल मांगे मोर… फ‍िल्‍म की तारीफ में कही ये बातें

Anand Mahindra on 12th Fail : आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर एक लंबा पोस्‍ट लिखते हुए फ‍िल्‍म के निर्देशक और ऐक्‍टर विक्रांत की तारीफ की है।

‘12वीं फेल’ देखकर बोले आनंद महिंद्रा : ये दिल मांगे मोर… फ‍िल्‍म की तारीफ में कही ये बातें

Photo Credit: @anandmahindra

आनंद महिंद्रा ने अपना बेस्‍ट सीन भी बताया, लिखा कि इंटरव्यू सीन थोड़ा मनगढ़ंत लग सकता है, लेकिन डायलॉग्स प्रभावित करते हैं।

ख़ास बातें
  • आनंद महिंद्रा का नया पोस्‍ट
  • फ‍िल्‍म 12वीं फेल पर दी प्रतिक्रिया
  • ऐक्टिंग और निर्देशन की तारीफ की
विज्ञापन
Anand Mahindra on 12th Fail : साल 2023 की बेस्‍ट फ‍िल्‍मों में ‘12वीं फेल' का नाम सबसे ज्‍यादा लिया जा रहा है। विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी फ‍िल्‍म ने पहले बॉक्‍स ऑफ‍िस पर दम दिखाया। जैसे ही यह डिज्‍नी हॉटस्‍टार पर रिलीज हुई, फ‍िल्‍म देखने वालों की बाढ़ आ गई। सोशल मीडिया फ‍िल्‍म के कलाकारों की तारीफ से भरा हुआ है। लीड रोल निभाने वाले विक्रांत मैसी सबके फेवरेट बन गए हैं। अब बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने भी ‘12वीं फेल' पर अपना रिव्‍यू दिया है।    

आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स' पर एक लंबा पोस्‍ट लिखते हुए फ‍िल्‍म के निर्देशक और ऐक्‍टर विक्रांत की तारीफ की है। उन्‍होंने यह भी बताया कि लोगों को यह फ‍िल्‍म क्‍यों देखनी चाहिए। 

आनंद महिंद्रा ने लिखा कि आखि‍रकार पिछले वीकेंड मैंने '12वीं फेल' फ‍िल्‍म देखी। उन्‍होंने लिखा कि अगर आप साल में सिर्फ एक फिल्म देखते हैं तो यकीनन वो यही होनी चाहिए।

आनंद महिंद्रा ने 3 पॉइंट्स में इसकी वजह बताई। 
 

उन्‍होंने पहला पॉइंट फ‍िल्‍म का प्‍लॉट बताया। लिखा कि फ‍िल्‍म की कहानी रियल लाइफ हीरो पर है। यह उन लाखों युवाओं की कहानी है जो दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक को पास करने के लिए कई चुनौतियों से जूझते हैं। 

आनंद महिंद्रा ने दूसरा पॉइंट कलाकारों की एक्टिंग को बताया। लिखा कि निर्देशक ने जबरदस्त कास्टिंग की है। सभी ने शानदार काम किया है। उन्‍होंने लिखा कि विक्रांत मैसी नेशनल अवॉर्ड जीतने लायक हैं। आनंद महिंद्रा ने यह भी कहा कि विधु विनोद चोपड़ा हमें बताते हैं कि एक शानदार सिनेमा उसकी शानदार कहानी होती है। 

आनंद महिंद्रा ने अपना बेस्‍ट सीन भी बताया, लिखा कि इंटरव्यू सीन थोड़ा मनगढ़ंत लग सकता है, लेकिन डायलॉग्स प्रभावित करते हैं। आनंद महिंद्रा ने विधु विनोद चोपड़ा के लिए लिखा, ये दिल मांगे मोर, ऐसी और फिल्में चाहिए!' आनंद महिंद्रा के पोस्‍ट पर विक्रांत मैसी ने शुक्र‍िया लिखा। फ‍िल्‍म के निर्देशक ने भी थैंक्‍यू बोला है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  3. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  4. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  5. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  6. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  7. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  8. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  9. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »