Anand Mahindra: इस्राइल के एयर डिफेंस सिस्‍टम के मुरीद हुए आनंद महिंद्रा, बोले- हमें भी करना होगा फोकस

Anand Mahindra: ईरान ने इस्राइल पर बड़े पैमाने पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए थे।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 16 अप्रैल 2024 17:21 IST
ख़ास बातें
  • आनंद महिंद्रा का नया ट्वीट
  • इस्राइल के एयर डिफेंस सिस्‍टम को सराहा
  • भारत से इस दिशा में खर्च बढ़ाने का अनुरोध

आयरन डोम के बारे में बात करने वाले एक ट्वीट को रीशेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा कि इस्राइल के पास आयरन डोम से कहीं अधिक है।

Anand Mahindra New Tweet : महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और मौजूदा मुद्दों पर प्रतिक्र‍िया देते हैं। उन्‍होंने इस्राइल के एयर ड‍िफेंस सिस्‍टम की तारीफ की है साथ ही भारत से ऐसे ही सिस्‍टम को डेवलप करने का अनुरोध किया है। गौरतलब है कि ईरान ने इस्राइल पर बड़े पैमाने पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए थे, जिसके जवाब में इस्राइल ने अपने मल्‍टी लेयर्ड डिफेंस सिस्‍टम का इस्‍तेमाल किया। उसने आयरन डोम के साथ-साथ एरो-2 और एरो-3 सिस्‍टमों से ईरानी मिसाइलों को निपटा दिया।  

आयरन डोम के बारे में बात करने वाले एक ट्वीट को रीशेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा कि इस्राइल के पास आयरन डोम से कहीं अधिक है। उनके पास डेविड स्लिंग नाम का लंबी दूरी का डिफेंस सिस्‍टम है। उनके पास एरो 2 और 3 सिस्टम भी हैं। वो आयरन बीम पर भी काम कर रहे हैं, जो लेजर बीम से दुश्‍मन को निशाना बनाएगा। 
 

उन्होंने कहा कि मौजूदा वक्‍त में आयरनक्लाड डिफेंस इंटरसेप्शन सिस्टम रखना उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि आक्रामक हथियारों का जखीरा। हमें भारत में अपना ध्यान उस दिशा में बढ़ाना चाहिए और खर्च करना चाहिए। आनंद महिंद्रा के इस पोस्‍ट को अबतक 25 लाख से ज्‍यादा व्‍यूज मिले हैं। तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके पोस्‍ट पर प्रतिक्र‍िया दे रहे हैं। 
Advertisement

एरो डिफेंस सिस्‍टम की बात करें, तो उसे इस्राइल की एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज ने अमेरिकी मिसाइल डिफेंस एजेंसी के सहयोग से तैयार किया है। यह इस्राइल के कई लेयरों वाले एयर डिफेंस सिस्‍टम में सबसे ऊपरी लेयर पर काम करती है। फ‍िलहाल इसका Arrow 3 डिफेंस सिस्‍टम सबसे एडवांस है। उसे साल 2015 में टेस्‍ट किया गया था। पिछले साल नवंबर में इसे पहली बार यूज किया गया, जब इस सिस्‍टम ने यमन में रेड सी के ऊपर एक बैलिस्टिक मिसाइल को सफलतापूर्वक रोका और नष्ट कर दिया था।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  3. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  4. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  5. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  6. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  7. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  8. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  9. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  10. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.