…जब पानी से लबालब सड़क में ‘नाव’ की तरह चलती गई थार! आनंद महिंद्रा ने शेयर किया Video, देखें

Anand mahindra latest Post : 28 सेकंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि बारिश के कारण पूरे इलाके में जलभराव हो गया है लेकिन महिंद्रा थार पर इसका असर नहीं हुआ।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 7 दिसंबर 2023 15:44 IST
ख़ास बातें
  • आनंद महिंद्रा का नया पोस्‍ट
  • पानी में चलती महिंद्रा थार को दिखाया
  • चेन्‍नई में लबालब हुई सड़कों में दौड़ी थार

पानी में करीब आधा डूबने के बाद भी थार बिना किसी परेशानी के चलती जा रही है।

Photo Credit: Video Grab

Anand Mahindra latest Post : मिचौंग तूफान के कारण तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश की कई इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई। दक्षिण भारत के सबसे बड़े शहर चेन्नै में बाढ़ के हालात बन गए। सड़कें पानी से लबालब थीं। पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्‍टम बुरी तरह प्रभावित हुआ। लोग घरों में कैद होने की मजबूर हो गए। ऐसे हालात में भी एक गाड़ी सड़कों पर बिना किसी रुकावट के चलती दिखी। पानी में करीब आधा डूब जाने के बाद भी वह गाड़ी चलती रही। इसी का एक वीडियो बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने शेयर किया है। 

आनंद महिंद्रा के वीडियो में जो गाड़ी पानी से डूबी सड़क में दौड़ रही है, वह थार है। 28 सेकंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि बारिश के कारण पूरे इलाके में जलभराव हो गया है। सड़कें पानी में डूबी हुई हैं। तभी एक महिंद्रा थार जिसके टायर पूरे पानी में डूब गए हैं, दूर से आती नजर आती है। पानी में करीब आधार डूबने के बाद भी थार बिना किसी परेशानी के चलती जा रही है।
 

थार गाड़ी की बात की जाए, तो इसी साल महिंद्रा ने Thar के फोर व्हील ड्राइव वर्जिन को दो नए कलर्स में पेश किया था। एवरेट वाइट और ब्लेजिंग ब्रॉन्ज कलर्स इससे पहले 2WD मॉडल के लिए ही उपलब्ध थे। महिंद्रा की Thar 4WD अब 6 कलर्स में आती है। इनमें एक्वा मैरीन, रेड रेज, नेपोली ब्लैक और गैलेक्सी ग्रे भी शामिल हैं। 
Advertisement

कंपनी ने थार का इलेक्ट्रिक वर्जन थार ई (Thar.e) भी इस साल पेश किया। इस इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट वीकल को लोगों ने बहुत पंसद किया। Thar.e कॉन्सेप्ट मॉडल का डिजाइन बेहद आकर्षक और फ्यूचरिस्टिक दिखता है। कार एग्रेसिव लुक के साथ आती है, जिसमें स्क्वायर आकार में एलईडी हेडलैंप दिखते हैं। रियर में टेललैंप भी दिए गए हैं। कंपनी बता चुकी है कि थार के इलेक्ट्रिक वर्जन को 2025 तक लॉन्च किया जा सकता है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Oppo के 5 फोन पर मिलेगी बड़ी Deals, कीमत ₹14,999 से शुरू
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  6. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.