इस सड़क पर सही स्पीड पर गाड़ी चलाओगे तो बजेगा म्यूजिक, आनंद महिंद्रा ने शेयर किया वीडियो

इस वीडियो को हंगरी की इस अनोखी सड़क के ऊपर वाहन दौड़ाते हुए बनाया गया है। इसमें देखा जा सकता है कि अचानक एक संगीत की धुन बजनी शुरू हो जाती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 28 जुलाई 2023 20:59 IST
ख़ास बातें
  • सुरक्षित ढ़ंग से ड्राइव करने वालों के लिए हंगरी ने बनाया खास हाईवे
  • सही स्पीड पर गाड़ी चलाने से सड़क बजाती है संगीत
  • इस हाईवे से आनंद महिंद्रा हुए इंप्रेस
सड़क सुरक्षा को लेकर कहीं स्पीडिंग कैमरा लगाए जाते हैं, तो कहीं बड़ी-बड़ी स्क्रीन पर सुरक्षा को लेकर चेतावनी और जागरुक करने वाले संदेश दिए जाते हैं, लेकिन एक यूरोपीय देश हंगरी में सरकार ने अलग ही दिमाग लगा डाला और एक ऐसा हाईवे तैयार किया है, जिसके ऊपर सही स्पीड से वाहन चलाने पर संगीत बजता है। जी हां, आपने सही पढ़ा। हम ऐसे ही नहीं कह रहे हैं, इस हाईवे पर वाहन चलाने और संगीत बजने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और इसे शेयर करने वालों में बिजनेस टाइकून आनंद महिंद्रा भी शामिल हैं।

महिंद्रा गुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने एक वीडियो शेयर किया है, जो हंगरी की एक सड़क का है। इस रोड ने अपनी अनोखी तकनीक से उन ड्राइवर्स को सम्मानित करने का काम किया है, जो सड़क पर सुरक्षित ढ़ंग से ड्राइव करते हैं। महिंद्रा ने भारत सरकार के परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को सुझाव दिया है कि सरकार को इस तरह का हाईवे भारत में भी बनाना चाहिए।

इस वीडियो को हंगरी की इस अनोखी सड़क के ऊपर वाहन दौड़ाते हुए बनाया गया है। इसमें देखा जा सकता है कि अचानक एक संगीत की धुन बजनी शुरू हो जाती है। संगीत ड्राइवरों का स्वागत करने के लिए बजाई जाती है। इस वीडियो को मूल रूप से शेयर करने वाले अकाउंट ने ट्वीट में लिखा था, (अनुवादित) "यह हंगरी की म्यूजिकल रोड है, जो सही गति पर गाड़ी चलाने पर आपके लिए गाना गाती है।"

इस वीडियो को आनंद महिंद्रा ने उत्साह से रीट्वीट किया और अपने कैप्शन में लिका, (अनुवादित) "यह कितना शानदार विचार है! मैं विश्वास करता हूं कि हमारे परिवहन मंत्री, नितिन गडकरी जी, हमारे राजमार्गों पर इसी तरह का सिस्टम लागू करेंगे। बस, एक चुनौती है - कौन सा संगीत बजाना होगा, शायद राज्यों के हिसाब से अलग-अलग।"
Advertisement
 

बस फिर क्या था, इस ट्वीट पर भारतीयों के तरह-तरह के मजेदार रिएक्शन आने शुरू हो गए। लोग वीडियो पर ढेरों टिप्पणियां कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "ऐसा सोचने वाला प्रसंग है कि अगर भारत में ऐसा होता तो टोल पर कौन सा संगीत बजता और लोग इसके रिएक्शन के लिए कैसे तैयार होते।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "कृपया भारत में इसे शुरू मत कीजिए, बस सड़कों को सुरक्षित बनाने पर ध्यान दीजिए, काफी होगा।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.