Facebook के इन मज़ेदार और काम के फीचर को आपने किया है इस्तेमाल?

फेसबुक ने हाल ही में कलरफुल बैकग्राउंड स्टेटस, जिफ़ वीडियो विद कैमरा जैसे नए विकल्प जारी किए थे। और आज हम आपको फेसबुक के उन फ़ीचर के बारे में बताएंगे जो आपके काम के हैं और शायद इन्हें इस्तेमाल कर आपको अच्छा लगेगा। जानें फेसबुक के कुछ ऐसे ही फ़ीचर के बारे में।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 31 अगस्त 2017 18:11 IST
फेसबुक दुनिया की सबसे लोकप्रिय सोशल मीडिया वेबसाइट है। सोशल दिग्गज फेसबुक लगातार अपने यूज़र के लिए नए फ़ीचर जारी करती रहती है। फेसबुक ने हाल ही में कलरफुल बैकग्राउंड स्टेटस, जिफ़ वीडियो विद कैमरा जैसे नए विकल्प जारी किए थे। और आज हम आपको फेसबुक के उन फ़ीचर के बारे में बताएंगे जो आपके काम के हैं और शायद इन्हें इस्तेमाल कर आपको अच्छा लगेगा। जानें फेसबुक के कुछ ऐसे ही मज़ेदार और काम के फ़ीचर के बारे में।

कलरफुल बैकग्राउंड स्टेटस
Advertisement
फेसबुक के इस लोकप्रिय हो रहे फ़ीचर का इस्तेमाल आजकल सबसे ज़्यादा हो रहा है। एंड्रॉयड, आईओएस और वेब पर उपलब्ध कलरफुल फेसबुक पोस्ट वाला यह फ़ीचर उपलब्ध है। नए फ़ीचर के साथ, आप सिर्फ टेक्स्ट पोस्ट को रंग-बिरंगे बैकग्राउंड के साथ शेयर कर सकते हैं।

फेसबुक के नए रंग-बिरंगे पोस्ट को इस्तेमाल करने के लिए स्टेटस बार में "What's on your mind?" पर टैप करें। इसके बाद टाइप करें और फिर अपनी पसंद के कलर या ग्रेडिएंट का चुनाव करें। बस हो गया। और अब पोस्ट साझा कर दें।
Advertisement

जिफ़ वीडियो विद कैमरा
बात करें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कम्युनकिकेशन की तो, एनिमेटेड जिफ़ इमेज भी इमोजी की तरह एक जरूरी हो गए हैँ। इमोजी और जिफ़ ने बातों को संकेत में और जिफ़़ में बदल ददिया है और कई बार लंबे वाक्य टाइप करने की जगह सिर्फ हाव-भाव से ही काम चल रहा है। जिफ़ इमेज फेसबुक पर पहले ही काफ़ी लोकप्रिय हैं, और हाल ही में फेसबुक पर यूज़र को कमेंट सेक्शन में जिफ़ इस्तेमाल करने का विकल्प मिला था। अब, सोशल नेटवर्किंग साइट ने फेसबुक कैमरे में जिफ़ मोड के जरिए यूज़र को अपनी पसंद की जिफ़ इमेज बनाने का मौका भी दिया है।
Advertisement

गौर करने वाली बात है कि, इस फ़ीचर को अभी सिर्फ आईओएस पर ही जारी किया गया है। नया जिफ़ विकल्प फेसबुक ऐप में कैमरा खोलने पर दांयीं तरफ़ स्वाइप करने पर मिलता है। और जिफ़ बनाने के तरीके की तरह ही यह कुछ सेकेंड तक की चलेगा। इसके साथ ही आप फेसबुक के इफेक्ट और फ्रेम भी जिफ़ इमेज में इस्तेमाल कर पाएंगे। बनाईं गईं जिफ़ इमेज को अपने डिवाइस में सेव करने के अलावा प्रोफाइल या फेसबुक स्टोरी के तौर पर भी पोस्ट किया जा सकता है।

सेव्ड
Advertisement
यह फेसबुक का वो फ़ीचर है जो बाद में काम आता है। अगर आप अपनी न्यूज़ फीड में कोई लिंक देखते हैं और बाद में इस पर विज़िट करना चाहते हैं। तो बस पोस्ट के ऊपर दांयीं तरफ़ दिख रहे ड्रॉप डाउन एरो पर क्लिक करें और फिर सेव सेलेक्ट करें। इसके बाद जब भी आपको सेव की गई पोस्ट देखनी हो तो बांयें कॉलम में “Saved” पर क्लिक करें और आपको सारे लिंक दिख जाएंगे। जिन लिंक को आप सेव करते हैं वो कैटेगरी (links, places, music, books, movies, TV shows, and events) के हिसाब से ऑर्गनाइज़ रहती हैं और आप इन पर क्लिक कर उन्हें एक्सेस कर सकते हैं।

लेकिन सेव्ड विकल्प हर चीज के लिए काम नहीं करता, और यह सिर्फ लिंक पोस्ट के लिए ही काम करता है।
Advertisement

फ्रेम
फेसबुक के इस फ़ीचर की मदद से यूज़र तस्वीरों व वीडियो में एक फ्रेम डिज़ाइन कर सकते हैं। सोशल दिग्गज़ ने एक नया कैमरा इफेक्ट्स प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है जिसके जरिए यूज़र नए फ्रेम बना सकते हैं। और फिर इनका इस्तेमाल मोबाइल ऐप से फेसबुक पर प्रोफाइल तस्वीर और वीडियो के लिए किया जा सकता है।
 

कैमरा इफेक्ट्स प्लेटफॉर्म से लोकेशन और इवेंट के आधार पर तस्वीरों पर डिज़ाइनर फ्रेम जोड़ सकते हैं। इससे पहले स्नैपचैट पर ऐसा ही कस्टम जियोफिल्टर मौज़ूद है। फेसबुक के नए प्लेटफॉर्म से यूज़र किसी ख़ास लोकेशन, इवेंट के लिए फ्रेम बनाने के अलावा सामान्य इस्तेमाल के लिए भी फ्रेम बना सकते हैं। फ्रेम बनाते समय आपको फेसबुक के इन दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा और इसके बाद आप इन्हें रिव्यू के लिए फेसबुक को सबमिट कर सकते हैं। सोशल मीडिया दिग्गज़ का दावा है कि इस रिव्यू में अधिकतम एक हफ्ते का समय लगेगा। एक बार फ्रेम अप्रूव होने के बाद, सभी यूज़र फेसबुक पर प्रोफाइल तस्वीर और वीडियो के लिए इस फ्रेम का इस्तेमाल कर सकते हैं।

फेसबुक पर इन-ऐप कैमरे के जरिए ये फ्रेम उपलब्ध हैं। और फेसबुक वेब पर भी इन्हें एक्सेस किया जा सकता है। इसके साथ ही फेसबुक की अनुमति के मुताबिक, आप अपने द्वारा बनाए गए फ्रेम के आंकड़ों को जान सकते हैं कि इन्हें कितने लोगों ने, कितनी बार इस्तेमाल किया है।
 

वेदर (मौसम)
फेसबुक का यह फ़ीचर बेहद काम का है। मौसम से जुड़ी जानकारी हासिल करनी हो तो अब सोशल मीडिया दिग्गज के मोबाइल ऐप और डेस्कटॉप साइट पर इसकी पूरी जानकारी मिलेगी।

फेसबुक के नए वेदर सेक्शन में यूज़र, एक पूरे हफ्ते के मौसम अनुमान की जानकारी हासिल कर सकते हैं। फेसबुक के वेदर फ़ीचर Weather.com द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर काम  करता है। वेदर फ़ीचर, फेसबुक के पुराने वर्ज़न 'weather greetings'का ही विस्तार है और इसे न्यूज़ फीड के  'More' में जाकर एक्सेस किया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Facebook, Facebook Feature, social site
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  5. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  7. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  8. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  9. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  10. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.