22 फीट की छलांग! इंटरनेट पर छा गया 120km की स्‍पीड से दौड़ता चीता, देखें वीडियो

वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि दौड़ते समय चीते हरेक कदम से 22 फीट तक की दूरी तय करते हैं और 70 मील प्रति घंटे की स्‍पीड तक पहुंच जाते हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 9 जनवरी 2023 11:56 IST
ख़ास बातें
  • इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है
  • तेज स्‍पीड से दौड़ता हुआ चीता चौंका रहा है
  • लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं

यह वीडियो इंटरनेट पर काफी पसंद किया जा रहा है। ट्विटर पर ही इसे अभी तक 90 लाख से ज्‍यादा बार देखा गया है।

चीता नाम सुनकर हम सबके जेहन में बेहद तेज दौड़ने वाले जानवर की तस्‍वीर उभरती है। एसिनोनिक्स जुबेटस (Acinonyx jubatus) नाम की यह प्रजाति इस धरती पर सबसे तेज दौड़ने वाला जानवर है। अपनी रफ्तार से यह कई गाड़‍ियों को पीछे छोड़ सकता है और 60 मील प्रति घंटे तक की रफ्तार से दौड़ सकता है। इंटरनेट पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक चीते को लंबी छलांग लगाकर दौड़ते हुए देखा जा सकता है। 

यह वीडियो Fascinate नाम के एक पेज ने ट्विटर पर पोस्ट किया था। वीडियो में देखा जा सकता है कि चीता एक शिकार पकड़ने के लिए बहुत तेज गति के साथ दौड़ता है। वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि दौड़ते समय चीते हरेक कदम से 22 फीट तक की दूरी तय करते हैं और 70 मील प्रति घंटे की स्‍पीड तक पहुंच जाते हैं।
Advertisement
 

यह वीडियो इंटरनेट पर काफी पसंद किया जा रहा है। ट्विटर पर ही इसे अभी तक 90 लाख से ज्‍यादाा बार देखा गया है। वीडियो पर एक यूजर ने  कमेंट किया, ए रिमार्केबल कैट। 75 मील (120 किलोमीटर) प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने के बाद भी चीता काफी चुस्‍त दिखाई पड़ता है और सिर एकदम अपने शिकार पर फोकस करते हुए सीधा रहता है। 
Advertisement

इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा कि बिल्लियां अपनी लचीली रीढ़ की वजह से इतनी तेज होती हैं। अधिकांश स्तनधारियों (mammals) की तुलना में उनकी कशेरुकाएं (vertebrae) बढ़ी हुई बेंडबिलिटी देती हैं। एक और यूजर ने बताया कि उन्‍होंने भी साउथ अफ्रीका में दो चीतों को इसी तरह से दौड़ते हुए देखा था। 

गौरतलब है कि कई वर्षों की कोशिशों के बाद भारत में भी चीते आ गए हैं। पिछले साल सितंबर में नामीबिया से 8 चीते भारत लाए गए थे। बहुत जल्‍द दक्षिण अफ्रीका से भी कुछ चीते भारत लाए जा रहे हैं। इनकी तादाद 12 है, जिनमें 5 मेल और 7 फीमेल चीता हैं।
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. BSNL के चीफ की पोस्ट पर प्राइवेट सेक्टर से हायरिंग के खिलाफ एंप्लॉयीज यूनियन
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL के चीफ की पोस्ट पर प्राइवेट सेक्टर से हायरिंग के खिलाफ एंप्लॉयीज यूनियन
  2. Sony के प्लेस्टेशन के लिए सबसे बड़ा लॉन्च रही GTA 6
  3. Apple के iPhone 18e में हो सकता है नए डिजाइन वाला रियर कैमरा मॉड्यूल
  4. iQOO 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. स्पेस एक्सप्लोरेशन की रेस में पाकिस्तान की एंट्री, चाइनीज स्पेसक्राफ्ट पर भेजा पहला एस्ट्रोनॉट
  6. WhatsApp यूजर्स अब स्टिकर में जोड़ सकेंगे अपनी आवाज, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  7. 9000mAh बैटरी और RGB लाइट के साथ आएगा OnePlus Nord 7! डिजाइन हुआ लीक
  8. WhatsApp पर आ गया वो फीचर, जिसका लंबे समय से था इंतजार, 2 हफ्ते पहले शेड्यूल कर पाएंगे मैसेज
  9. Nvidia में वापसी के बाद पहली मीटिंग में Jensen Huang ने एंप्लॉयीज से मांगी माफी
  10. Motorola Razr 2027 जल्द होगा लॉन्च, यहां आया नजर, स्पेसिफिकेशंस लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.