ऑस्‍ट्रेलिया में थीम पार्क के पास हवा में टकराए 2 हेलीकॉप्‍टर, देखें वीडियो

ऑस्‍ट्रेलिया के मशहूर पर्यटक स्‍थलों में से एक ‘गोल्ड कोस्ट’ पर यह हादसा हुआ। तब कई लोग समुद्र तट पर मौजूद थे।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 3 जनवरी 2023 14:41 IST
ख़ास बातें
  • इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई
  • घटना का वीडियो हैरान करने वाला है
  • पर्यटकों ने भी की बचाव में मदद

गोल्ड कोस्ट तट पर बने ‘सी वर्ल्ड थीम पार्क’ के पास हेलीकॉप्‍टर आपस में टकरा गए।

नए साल के मौके पर ऑस्‍ट्रेलिया में बड़ा हेलीकॉप्‍टर हादसा हो गया। एक समुद्र तट के ऊपर आसमान में दो हेलीकॉप्‍टर आपस में टकरा गए। इस हादसे में 4 लोगों की मौत की जानकारी है। 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे का एक वीडियो सामने आया है, जो डराने वाला है। बताया जाता है कि हेलीकॉप्‍टर्स के बीच जिस जगह टक्‍कर हुई, वहां आसपास बड़ी संख्‍या में पर्यटक मौजूद थे। कई लोगों ने यह सब अपनी आंखों से होते हुए देखा। लोग डर गए थे। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ऑस्‍ट्रेलिया के मशहूर पर्यटक स्‍थलों में से एक ‘गोल्ड कोस्ट' पर यह हादसा हुआ। तब कई लोग समुद्र तट पर मौजूद थे। दुर्घटना के फौरन बाद राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया गया था। पर्यटकों ने भी बचाव में सहयोग किया। घायलों को फौरन अस्‍पताल पहुंचाया गया। अब यह जांच की जा रही है कि हादसा किन वजहों से हुआ। 
 

स्‍थानीय मीडिया से आई जानकारी के अनुसार, गोल्ड कोस्ट तट पर बने ‘सी वर्ल्ड थीम पार्क' के पास हेलीकॉप्‍टर आपस में टकरा गए। घटना के वक्‍त एक हेलीकॉप्‍टर लैंड कर रहा था, जबकि दूसरा उड़ान भर रहा था। हेलीकॉप्‍टरों की टक्‍कर के बाद धमाका हो गया। एक हेलीकॉप्‍टर तो लैंड कर गया, लेकिन दूसरा टुकड़े-टुकड़े हो गया। 
 

हेलीकॉप्‍टरों की टक्‍कर का जो वीडियो सामने आया है, उसे देखने से यह बिलकुल नहीं लगता कि ऐसा कुछ होने की संभावना थी। साफ मौसम में लोग नए साल को सेलिब्रेट कर रहे थे। दोनों हेलीकॉप्‍टर अलग-अलग दिशाओं से आगे बढ़ रहे थे। किसी ने भी नहीं सोचा था कि उनमें टक्‍कर हो जाएगी। हादसा होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद पर्यटकों ने भी प्रशासन का सहयोग किया और घायलों को अस्‍पताल पहुंचाने में मदद की।
Advertisement

बताया जाता है कि दोनों हेलीकॉप्‍टर ‘सी वर्ल्ड थीम पार्क' के थे। हादसे में एक पायलट को भी जान गंवानी पड़ी है। जिस हेलीकॉप्टर के परखच्‍चे उड़े, उसमें पायलट समेत 7 लोग सवार थे। उनमें से 4 की मौत हो गई। पार्क में मौजूद एक महिला और उनके दो बच्‍चे भी हेलीकॉप्‍टरों की चपेट में आ गए और घायल हो गए।  
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Pro+ जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Xiaomi 17T जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Enco Air 5s होंगे 25 मई को लॉन्च, जबरदस्त ANC फीचर का खुलासा, जानें सबकुछ
  2. Paytm Pocket Money: बिना बैंक अकाउंट भी होगी UPI पेमेंट, टीनेजर्स के लिए आया Paytm का खास ऐप
  3. Anker लाई AMOLED डिस्प्ले वाले ईयरबड्स! 28 घंटे की बैटरी, AI फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  4. 10000mAh बैटरी वाला कॉम्पेक्ट, मैग्नेटिक पावरबैंक Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. 31 हजार सस्ता मिल रहा OnePlus का 4 कैमरों वाला फोन! धांसू डिस्काउंट ऑफर
  6. Motorola Edge 70 Pro+ जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. AKAI Summer Collection भारत में लॉन्च; बजट से प्रीमियम तक, फ्रिज और AC की लंबी रेंज
  8. Oppo Reno 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  9. Airtel की नई 5G सर्विस पर विवाद, सरकारी जांच के घेरे में मामला; क्या प्रीपेड यूजर्स पर पड़ेगा असर?
  10. अब ChatGPT बना देगा पूरा PowerPoint प्रेजेंटेशन, OpenAI ने लॉन्च किया नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.