सावधान : 24 घंटे के अंदर दो बड़े एस्‍टरॉयड आएंगे पृथ्‍वी के करीब, Nasa ने ‘संभावित खतरनाक’ की कैटेगरी में रखा

एस्‍टरॉयड जब भी पृथ्‍वी के पास से गुजरते हैं, तो सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि कहीं ये हमारे ग्रह से टकराएंगे तो नहीं।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 28 जुलाई 2022 17:38 IST
ख़ास बातें
  • दोनों एस्‍टरॉयड का साइज मल्‍टीस्‍टोरी बिल्डिंग के जितना है।
  • पृथ्‍वी के नजदीक से गुजरते हुुए भी ये कई लाख किलोमीटर दूर होंगे
  • इसके बावजूद नासा की टीम इन्‍हें मॉनिटर कर रही है

नासा की जेट प्रोपल्शन लैब के अनुसार, इन एस्‍टरॉयड को 2016 CZ31 और 2013 CU83 नाम दिया गया है।

एस्‍टरॉयड (asteroid) का पृथ्‍वी के नजदीक आना एक घटना है, जो साल में कई बार होती है। लेकिन ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है कि एक के बाद एक, दो बड़े एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी के करीब से गुजरें। मंगलवार को अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) ने बताया था कि एक 400 फीट चौड़ा एस्‍टरॉयड 29 जुलाई को पृथ्वी के नजदीक से गुजरेगा। यह घटना इसलिए अहम है, क्‍योंकि हाल के महीनों में इतना बड़ा एस्‍टरॉयड हमारे ग्रह के करीब से नहीं गुजरा है। वहीं एक और जानकारी में पता चला है कि इस एस्‍टरॉयड के गुजरने के बाद एक और एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी को पास करेगा। यह 600 फीट चौड़ा है और 30 जुलाई को पृथ्‍वी क सबसे नजदीक आएगा। 

एस्‍टरॉयड जब भी पृथ्‍वी के पास से गुजरते हैं, तो सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि कहीं ये हमारे ग्रह से टकराएंगे तो नहीं। पृथ्‍वी से इनकी दूरी को देखते हुए ही एस्‍टरॉयड को कैटिगराइज किया जाता है। नासा की जेट प्रोपल्शन लैब (Jet Propulsion lab) के अनुसार, इन एस्‍टरॉयड को 2016 CZ31 और 2013 CU83 नाम दिया गया है। इनमें से 2016 CZ31 के 29 जुलाई को पृथ्‍वी के करीब से गुजरने की उम्‍मीद है, हालांकि तब भी दोनों के बीच 28 लाख किलोमीटर की दूरी होगी। वहीं एस्‍टरॉयड 2013 CU83 पृथ्वी के पास 30 जुलाई को आएगा। जब यह पृथ्‍वी के सबसे करीब होगा, तब भी दोनों के बीच 69 लाख किलोमीटर की दूरी होगी। 
Advertisement

फ‍िलहाल दोनों में से किसी एस्‍टरॉयड के पृथ्‍वी से टकराने की उम्मीद नहीं है। हालांकि नासा इनकी निगरानी कर रही है, ताकि इन पर पूरी नजर रखी जा सके और पृथ्‍वी को इनके संभावित खतरे से बचाया जा सके। दरअसल एस्‍टरॉयड किसी भी क्षण अपनी दिशा और गति बदल सकते हैं, ऐसे में इन्‍हें आखिर तक मॉनिटर करना जरूरी हो जाता है। वैसे भी नासा ने इन्‍हें संभावित रूप से खतरनाक एस्‍टरॉयड के रूप में कैटिगराइज किया है। इसका मतलब है कि भविष्‍य में ये एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी से टकरा सकते हैं। 

फ‍िलहाल इनकी वजह से पृथ्‍वी को कोई खतरा नजर नहीं आ रहा, हालांकि चीजें किसी भी पल बदल सकती हैं। फ‍िलहाल तो हमें इसे एक अहम खगोलीय घटना के रूप में देखना चाहिए। दोनों एस्‍टरॉयड 29 और 30 जुलाई को पृथ्‍वी के नजदीक आएंगे। अगर आपकी दिलचस्‍पी अंतरि‍क्ष की घटनाओं में है, तो पावरफुल टेलीस्‍कोप की मदद से आप इन्‍हें देख सकते हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.