Solar Eclipse Updates : क्‍या सूर्यग्रहण के दौरान तापमान कम हो जाएगा? Nasa ने बताया

Solar Eclipse Updates : ग्रहण के दौरान तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की उम्‍मीद की जा सकती है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 8 अप्रैल 2024 13:22 IST
ख़ास बातें
  • आज लगने जा रहा है सूर्यग्रहण
  • नासा दिखाएगा ग्रहण का लाइवस्‍ट्रीम
  • ग्रहण के दौरान तापमान में आएगी कमी

सूर्यग्रहण का असर शहर-दर-शहर अलग-अलग होगा। कुछ इलाकों में आंश‍िक सूर्यग्रहण दिखेगा, जबकि कई जगह पूर्ण सूर्यग्रहण दिखेगा।

आज सूर्यग्रहण है। भारतीय समय के अनुसार, रात 9.30 बजे से इसकी शुरुआत होगी। अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको के कई शहरों में दिन होते ही अंधेरा छा जाएगा। पूर्ण सूर्यग्रहण 4 मिनट से ज्‍यादा वक्‍त तक अपना असर दिखाएगा। दुनियाभर से लोग इस ग्रहण को देखने के लिए अमेरिका, कनाडा पहुंच रहे हैं। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) ने ग्रहण को ऑनलाइन लाइव दिखाने की तैयारी की है। साथ ही उन सवालों का जवाब भी दिया है, जो अक्‍सर लोगों के मन में आते हैं। 

नासा ने बताया है कि सूर्यग्रहण के दौरान दिन के उजाले में बदलाव देखने को मिलेगा साथ ही तापमान में भी गिरावट आएगी। एजेंसी के अनुसार, ग्रहण के दौरान तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की उम्‍मीद की जा सकती है। यह डिपेंड करेगा कि उस जगह पर नमी कितनी है और बादल छाए हैं या नहीं। 

ऐसा इसलिए होगा क्‍योंकि चंद्रमा, सूर्य की रोशनी को पृथ्‍वी पर पहुंचने से ब्‍लॉक कर देगा। सूर्य की किरणें पृथ्‍वी पर नहीं आएंगी तो उससे हीट कम होगी। नासा के अनुसार, सूर्यग्रहण का पाथ ऑफ टोटैलिटी (Path of Totality) यानी वो इलाके जहां पूरी तरह से अंधेरा होगा, ऐसा लगेगा कि दिन में ही शाम हो गई है। 

सूर्यग्रहण का असर शहर-दर-शहर अलग-अलग होगा। कुछ इलाकों में आंश‍िक सूर्यग्रहण दिखेगा, जबकि कई जगह पूर्ण सूर्यग्रहण दिखेगा। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, कई अमेरिकी आउटलेट्स ने बताया है कि ग्रहण को देखने के उत्‍सुक लोग उन जगहों पर पहुंचना शुरू हो गए हैं, जहां इसका सबसे ज्‍यादा असर होगा। 
Advertisement

इनमें मध्य टेक्सास का फ्रेडरिक्सबर्ग शहर भी शामिल है, जहां पूर्ण ग्रहण दिन में होने जा रहा है। भारतीय समय के अनुसार, ग्रहण की शुरुआत रात 9.30 बजे से होगी। हालांकि नासा के ऑफ‍िशियल यूट्यूब चैनल पर इसे रात 10.30 से दिखाया जाएगा। अमेरिका में लग रहे ग्रहण को 54 साल का सबसे अनोखा ग्रहण बताया जा रहा है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.