सदी का सबसे बड़ा पूर्ण सूर्य ग्रहण 2 अगस्त 2027 को लगने वाला है। यह सदी की सबसे बड़ी खगोलीय घटना बनने वाली है क्योंकि यह सबसे बड़ा पूर्ण सूर्यग्रहण होने वाला है जिसका प्रभाव पृथ्वी को कुछ समय के लिए अंधेरे की चादर में पूरी तरह से ढक देगा। यह सूर्य ग्रहण सबसे ज्यादा प्रभावी यूरोप, नॉर्थ अमरीका और मध्य पूर्व में रहेगा।
साल का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च को दुनिया के कई हिस्सों में देखा जा सकेगा। यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण होगा जो कि यूरोप, एशिया, अफ्रीका, नॉर्थ अमेरिका, और साउथ अमेरिका में दिखाई देगा। यह अटलांटिक महासागर से भी देखा जा सकेगा। यूरोप के अधिकतर हिस्सों में यह प्रभावी रूप से दिखेगा। वहीं, नॉर्थ अमेरिका में भी यह काफी अच्छी तरह से दिखाई देगा।