स्‍पेस में सबसे ज्‍यादा दिन कौन रहा है? क्‍या सुनीता विल‍ियम्‍स तोड़ देंगी रिकॉर्ड

Sunita Williams : अमेरिका के फ्रैंक रुबियो, रूस के सर्गेई प्रोकोपयेव और दिमित्री पेटेलिन 371 दिनों तक ISS पर रहे हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 27 अगस्त 2024 15:26 IST
ख़ास बातें
  • सुनीता विलियम्‍स की स्‍पेस से वापसी होगी अगले साल
  • सुनीता विलियम्‍स स्‍पेस में 270 दिनों तक रह सकती हैं
  • हालांकि स्‍पेस में सबसे ज्‍यादा दिन रहने का रिकॉर्ड 437 दिन है

अगर सुनीता विल‍ियम्‍स की वापसी फरवरी 2025 तक होती है तो वह करीब 240 दिन स्‍पेस में बिताएंगी।

Sunita Williams : भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्‍स अपने साथी बचु विल्‍मोर के साथ 5 जून को इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) में पहुंची थीं। वह बोइंग के स्‍टारलाइनर (Starliner) स्‍पेसक्राफ्ट पर सवार होकर गई थीं, जिसमें खराबी आ गई और दोनों अंतरिक्ष यात्री अब आईएसएस पर फंसे हैं। बीते शनिवार नासा (Nasa) ने कन्‍फर्म किया कि सुनीता और बुच अब स्‍टारलाइनर से नहीं लौटेंगे। वो क्रू-9 (Crew9) मिशन के साथ आएंगे, जिसकी वापसी अगले साल फरवरी तक हो सकती है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्‍या सुनीता विलियम्‍स अंतरिक्ष में सबसे लंबे समय तक रहने का रिकॉर्ड तोड़ देंगी। 

लाइव साइंस की रिपोर्ट के अनुसार, अंतरिक्ष में सबसे ज्‍यादा दिनों तक रहने का रिकॉर्ड वैलेरी पोल्याकोव (Valeri Polyakov) ने बनाया था। वह जनवरी 1994 से मार्च 1995 तक पूरे 437 दिन अंतरिक्ष में रहे थे। हालांकि वह वक्‍त उन्‍होंने आईएसएस पर नहीं बल्कि मीर स्‍पेस स्‍टेशन पर बिताया था, जो अब बंद हो गया है। वैज्ञानिक स्‍टडी करना चाहते थे कि लंबे वक्‍त तक स्‍पेस में रहने से इंसानी स्‍वास्‍थ्‍य पर क्‍या असर पड़ता है और पोल्याकोव ने अपनी मर्जी से इस मिशन को चुना। 
Advertisement

इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन पर सबसे ज्‍यादा दिनों तक रहने की बात करें तो अमेरिका के फ्रैंक रुबियो, रूस के सर्गेई प्रोकोपयेव और दिमित्री पेटेलिन 371 दिनों तक ISS पर रहे हैं। तीनों ने यह रिकॉर्ड सितंबर 2022 से सितंबर 2023 तक बनाया था। 

ये अंतरिक्ष यात्री एक ही मिशन का हिस्‍सा थे। जिस स्‍पेसक्राफ्ट से तीनों को लौटना था, वह एक स्‍पेस मलबे की चपेट में आकर खराब हो गया। ऐसे में तीनों को आईएसएस पर पूरे 6 महीने इंतजार करना पड़ा। 
Advertisement
 

सुनीता विलियम्‍स कितने दिन रहेंगी स्‍पेस पर

अगर सुनीता विल‍ियम्‍स की वापसी फरवरी 2025 तक होती है तो वह करीब 240 दिन स्‍पेस में बिताएंगी। उनकी वापसी मार्च में हो पाई तो वह 270 दिन स्‍पेस में रह सकती हैं। इसका मतलब है कि सुनीता और बुच पुराने रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाएंगे। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.