2024 का पहला सूर्य ग्रहण कब है? क्‍या भारत में दिखाई देगा? जानें

Solar Eclipse 2024 : अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के अनुसार, साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को होगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 2 जनवरी 2024 13:32 IST
ख़ास बातें
  • साल 2024 में दिखाई देंगे 2 सूर्य ग्रहण
  • पहला सूर्य ग्रहण दिखाई देगा 8 अप्रैल को
  • भारत में प्रभावी नहीं होगा यह ग्रहण

यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा और दक्षिण प्रशांत महासागर के ऊपर से शुरू होकर मैक्सिको, अमेरिका (USA) और कनाडा से गुजरते हुए जाएगा।

Photo Credit: Unsplash

Solar Eclipse 2024 : नए साल का आगाज हो गया है। व‍िज्ञान के नजरिए से यह बेहद खास होने वाला है। इस साल दो सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2024) और दो चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2024) दिखाई देंगे। सूर्य ग्रहण तब लगता है जब सूर्य और पृथ्‍वी के बीच में चंद्रमा आ जाता है। चंद्रमा के पीछे सूर्य कुछ वक्‍त के लिए ढक जाता है और सूर्य का प्रभावित हिस्‍सा नजर नहीं आता। इसी तरह से चंद्र ग्रहण तब होता है, जब चंद्रमा पृथ्‍वी के ठीक पीछे उसकी प्रच्‍छाया में आ जाता है। ऐसा तभी हो सकता है जब सूर्य, पृथ्‍वी और चंद्रमा इसी तरह के क्रम में एक सीध में हों। 

बहरहाल, साल 2024 में लगने जा रहा पहला सूर्य ग्रहण अप्रैल में दिखाई देगा। लेकिन क्‍या इसे भारत में देखा जा सकेगा। क्‍या ग्रहण के दौरान लगने वाले सूतक काल का पालन करना होगा। आइए जानते हैं। 
Advertisement
 

कब लगेगा 2024 का पहला सूर्य ग्रहण?    

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) के अनुसार, साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को होगा। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा और दक्षिण प्रशांत महासागर के ऊपर से शुरू होकर मैक्सिको, अमेरिका (USA) और कनाडा से गुजरते हुए जाएगा। कुछ देशों में आंशिक सूर्य ग्रहण नजर आएगा। इनमें शाामिल हैं- कोस्टा रिका, क्यूबा, ​​अरूबा, केमैन द्वीप, डोमिनिका, फ्रेंच पोलिनेशिया और जमैका। 
 

8 अप्रैल को कितने बजे लगेगा सूर्य ग्रहण? 

टाइमिंग की बात करें तो 8 अप्रैल को लगने जा रहे सूर्य ग्रहण की शुरुआत 3:42 pm (UTC) पर होगी। उस समय भारत में रात के 9 बजकर 12 मिनट होंगे। ग्रहण शाम 4:36 pm (UTC) बजे खत्‍म हो जाएगा। तब भारत में रात के 10:06 बज रहे होंगे। 
 

क्‍या भारत में दिखाई देगा 8 अप्रैल का सूर्य ग्रहण

सूर्य ग्रहण का जो समय है, उससे साफ हो जाता है कि ग्रहण के दौरान भारत में रात का वक्‍त होगा यानी सूर्यास्‍त हो चुका होगा। जिन देशों में सूर्य ग्रहण दिखाई देगा, भारत उनमें शामिल नहीं है। भारत में सूर्य ग्रहण नहीं लगने की वजह से हमारे यहां सूतक काल भी प्रभावी नहीं होगा। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  3. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  4. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.